The Lallantop

तेजस्वी ने कुर्ता उठाकर दर्द की बात की, विपक्ष ने शरीर के सारे अंगों का दर्द गिना दिया

Tejashwi Yadav ने कुर्ता उठाकर कमर में लगी बेल्ट दिखाई थी, कहा था कि दर्द में भी आपके बीच रहूंगा. इस पर Nityanand Rai ने शरीर के तमाम अंगों में होने वाले दर्द गिना कहा प्रधानमंत्री (PM Modi) तो...

Advertisement
post-main-image
तेजस्वी ने कहा पेनकिलर लेकर घूम रहा, वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (source: X)

दर्द होता है बैठ जाता हूँ , बैठता हूँ तो दर्द उठता है’ वैसे तो सोशल मीडिया पर नए शायर, भयंकर पीड़ा को बताने के लिए ऐसे दर्द भरे शेर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन बिहार (Lok Sabha election) की सियासत में दर्द को लेकर अलग ही माहौल बन गया है. जहां एक नेता जी (Tejashwi Yadav) ने अपना ‘दर्द दिखाने’ की कोशिश की. तो जवाब में दूसरे नेता जी ने शरीर के इतने हिस्सों का दर्द गिना डाले कि किसी छोटे हकीम के लिए डिक्शनरी तैयार की जा सके.

Advertisement

हुआ ये कि हाल ही में RJD नेता तेजस्वी यादव एक रैली में गए. रैली का एक वीडियो भी X पर पोस्ट किया गया. जिसमें वो अपना कुर्ता उठाकर लोगों को अपना दर्द, कमर में बंधी बेल्ट के जरिए दिखाने की कोशिश कर रहे हैं.

दर्द की बात करते हुए ये भी कहा कि वो ऐसी हालत में भी लोगों के बीच आए हैं. जबकि डॉक्टर ने उन्हें ज्यादा चलने-फिरने से मना किया है. RJD नेता ने पेन किलर और इंजेक्शन लेकर घूमने की बात भी कही.

Advertisement

ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने रैली में कुर्ता उठाकर लोगों को बताया किस दर्द से गुजर रहे हैं

लेकिन तेजस्वी के इस दर्द पर विपक्ष को कुछ खास संवेदनशील नजर नहीं आ रहा है. मसलन भारत सरकार में वर्तमान गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का बयान ही सुन लिया जाए. एक रैली के दौरान उन्होंने शरीर के लगभग-लगभग सभी अंगों के नाम गिना दिए. उन्होंने कहा कि 

Advertisement

तेजस्वी और राहुल को क्यों दर्द होता है? दर्द होता है होता रहे, पैर से लेकर घुटने में, कमर में, पेट में, छाती में, गर्दन में, कान में, मुंह में, दांत में, माथे में. जहां उनको दर्द हो, प्रधानमंत्री तो मोदी ही बनेंगे.

वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान से जब तेजस्वी के आक्रामक हमलों पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को महागठबंधन के हार का संकेत मिलने लगा है. इसीलिए बौखलाहट में आक्रामक बनते दिख रहे है. जैसे-जैसे चरण बढ़ते जाते हैं, वैसे-वैसे इनको अपनी हार का एहसास होने लगता है .

बताया जा रहा है कि तेजस्वी पिछले 10 दिनों से कमर के दर्द से परेशान हैं और इसका इलाज करवा रहे हैं.

वीडियो: 'तुम तो धोखेबाज हो...', सारण रैली में तेजस्वी ने गाना सुनाकर पीएम मोदी पर कसा तंज

Advertisement