The Lallantop

वीडियो: देखिए हिटमैन रोहित शर्मा की साउथ अफ्रीका में क्या तैयारी है

गियर शिफ्ट करने में माहिर हैं रोहित.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा का मूड खराब कर दिया था जडेजा ने.
टीम इंडिया का 'हिटमैन' वनडे क्रिकेट में तो हिट है. मगर टेस्ट में अभी खुद को साबित करना बाकी है. जिस फॉर्म और टच में रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ दिखे हैं, अब साउथ अफ्रीका की जमीं पर टेस्ट क्रिकेट में रोहित का बड़ा टेस्ट होना बाकी है. इसी की तैयारी में लगा है ये बल्लेबाज.  ये वीडियो साउथ अफ्रीका के न्यूलैंड्स में नेट्स में पसीना बहाते रोहित शर्मा का है. 3 जनवरी की शाम को रोहित लंबी हिट्स मारते दिख रहे हैं. रोहित से उम्मीद भी तेजी से लंबी पारियां खेलने की होगी. 173 वनडे मैच खेल चुके रोहित के हिस्से अभी 23 टेस्ट ही आए हैं. टेस्ट में रोहित के नाम सिर्फ तीन सेंचुरी हैं, वहीं वनडे में ये आंकड़ा 16 का है. तीन-तीन दोहरे शतक भी वनडे क्रिकेट में ही लगाए हैं. मगर इस बार साउथ अफ्रीका की उछाल भरी पिंचों पर रोहित से उम्मीदों का अंबार है. देखिए ये वीडियो- BCCI ने ट्वीट करके ये भी कन्फर्म कर दिया है कि ओपनर शिखर धवन अब फिट हैं और 5 जनवरी से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए चुनी जाने वाली टीम के लिए उपलब्ध होंगे. वहीं इंडियन टीम के लिए एक मुसीबत रवींद्र जडेजा का अनफिट होना है. जडेजा को बुखार है. इन सबके बीच हार्दिक पंड्या पर सबकी नजर रहने वाली है. खुद सचिन तेंडुलकर ने पंड्या को साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया का ट्रंप कार्ड माना है. सचिन ने कहा, " 24 सालों में मैंने टीम इंडिया को इतना संतुलित कभी नहीं देखा. इसकी सबसे बड़ी वजह हार्दिक पंड्या का टीम में होना है. एक बॉलर जो 17-18 ओवर्स आराम से बॉलिंग कर सकता है और वो एक बढ़िया बैट्समेन की तरह 7-8 नंबर पर बैटिंग भी कर सकता है." टीम के थ्रोडाउन एक्सपर्ट रघु पंड्या को तेज गेंदों पर खेलने की प्रैक्टिस कराते दिख रहे हैं. देखिए ये वीडियो-
Also Read:

साउथ अफ्रीका की टीम से कोहली के खिलाफ खेलेगा ये हिंदुस्तानी मूल का लड़का

Advertisement

इंडिया में पैदा हुए वो 5 बच्चे जो आगे चलकर इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेले

कौन है ये बॉलर जिसने इस साल रणजी में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं?

Advertisement
Advertisement