The Lallantop

मशीन वाली चाय आपकी जान भी ले सकती है

ऑफिस में बार-बार चाय मशीन की तरफ दौड़ने वालों जरूर पढ़ लेना.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
क्या तुम मशीन वाली चाय गटकते हो. दिनभर में कितनी दफा ऑफिस की चाय वेंडिंग मशीन के पास भटकते हो. जवाब अगर हां है तो थोड़ा अलर्ट हो जाओ. और हां दूसरों को भी बता देना जो वर्क डेस्क पर कम और ब्रेक आउट एरिया में ज्यादा रहते हैं. हुआ ये है कि सूरत में चाय वेंडिंग मशीन में ब्लास्ट हो गया. और दो लोग मारे गए. पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है कि ब्लास्ट कैसे हुआ.
मोटा वराछा के सुदामा चौक के नजदीक है निलकंठ टी एंड कोल्ड ड्रिंक्स शॉप. नाम से ही पता चल रहा है कि चाय-ठंडे की दुकान होगी. यहां मशीन वाली चाय लोगों को सर्व की जाती थी. सोमवार को अचानक चाय मशीन में ब्लास्ट हो गया. उस वक्त दो कस्टमर महावीर सिंह और किशोर ठाकुर चाय का इंतजार कर रहे थे. धमाका इतना जबरदस्त कि दोनों की जान चली गई. अस्पताल ले जाने की नौबत ही नहीं आई.
ब्लास्ट के बाद का सीन
ब्लास्ट के बाद का सीन

धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दुकान पर जुट गए. पुलिस को भी लोगों ने खबर दी. मौके पर पुलिस आई. और दुकान का मालिक भी. पुलिस छानबीन कर रही है. हालाकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि टी वेंडिंग मशीन में ब्लास्ट हुआ कैसे?

Advertisement
Advertisement