The Lallantop

'तांडव' कंट्रोवर्सी पर कंगना ने पहले कहा इनकी गर्दनें उड़ा दो, फिर चुपके से ट्वीट डिलीट कर डाला

बाद में सफाई दी तो वो भी कुछ-कुछ उसी तरह की थी.

Advertisement
post-main-image
कंगना ने 2 ट्वीट्स किए, दोनों डिलीट करने पड़े. फोटो - इंस्टाग्राम
सैफ अली खान की वेब सीरीज़ ‘तांडव’ पर हंगामा कम नहीं हुआ है. लोग अभी भी आरोप लगा रहे हैं कि शो ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. इस मामले में सूचना और प्रसारण मंत्रालय से भी एक्शन लेने की मांग करने लगे थे. इसी मसले पर कंगना ने भी टिप्पणी दी.
कंगना ने एक यूज़र को रिप्लाय करते हुए लिखा,
क्यूंकि भगवान कृष्ण ने भी शिशुपाल की 99 गलतियों को माफ किया था. पहले शांति, फिर क्रांति. समय आ गया है इनकी गर्दनें उड़ाने का. जय श्री कृष्ण.
tandav
कंगना का ट्वीट जिसे उन्होंने डिलीट कर दिया था. फोटो - ट्विटर

कंगना के ट्वीट करते ही फ़ौरन बखेड़ा खड़ा हो गया. लोग कहने लगे कि कंगना हिंसा भड़काने का काम कर रही हैं. इसके बाद आनन-फानन में कंगना ने ट्वीट डिलीट कर डाला. सफाई देते हुए दूसरा ट्वीट किया,
जो लिब्रु डर के मारे मम्मी की गोद में रो रहे हैं, वो ये पढ़ लें मैंने तुम्हारा सिर काटने के लिए नहीं कहा. इतना तो मैं भी जानती हूं कि इन्सेक्ट्स या वर्म्स के लिए पेस्टिसाइड चाहिए होता है.
tandav
डिलीटेड ट्वीट पार्ट 2. फोटो - ट्विटर

बता दें कि बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने भी शो के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा था. शो को अमेज़न प्राइम वीडियो से हटाने की मांग की थी. कपिल मिश्रा ने अपनी इसी डिमांड को लेकर ट्वीट किया. पूछा कि क्या शो के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फ़र अपने मज़हब पर मूवी बनाकर माफी मांगेंगे. कंगना यहां भी पीछे नहीं रही. इस ट्वीट को शेयर कर लिखा,
माफी मांगने के लिए बचेगा कहां? ये तो सीधा गला काट देते हैं, जिहादी देश फतवा निकाल देते हैं. लिब्रु मीडिया वर्चुअल लिंचिंग कर देती है. तुम्हें ना सिर्फ जान से मार दिया जाएगा बल्कि उस मौत को भी जस्टिफाई किया जाएगा. बोलो अली अब्बास ज़फ़र, है हिम्मत अल्लाह का मज़ाक उड़ाने की?

शो पिछले हफ्ते गुरुवार रात रिलीज़ हुआ था. तभी से मेकर्स को लीगल नोटिस मिलने लगे. कहीं इनके खिलाफ FIR दर्ज होने लगी. इसके बाद शो के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फ़र ने कल शाम पूरी टीम की तरफ से माफी मांगी. अपने स्टेट्मेंट में कहा कि शो पूरी तरह से काल्पनिक है. कास्ट या क्रू का ऐसा कोई भी इरादा नहीं था कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाए. अली अब्बास ने इसके बाद ट्वीट कर जानकारी दी कि उनकी सूचना और प्रसारण मंत्रालय से बात चल रही है और जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement