The Lallantop

लॉकडाउन में लड़के बाहर निकले, तो पुलिस ने 'कोरोना मरीज़' की एम्बुलेंस में डाल दिया!

लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने वीडियो बनाया था, एंबुलेंस में फेक कोरोना मरीज था.

Advertisement
post-main-image
स्क्रीनग्रैब: Facebook | Tiruppur Police
लॉकडाउन है. इमरजेंसी सिचुएशन में ही लोगों को घर से बाहर निकलने दिया जा है. लेकिन कई लोग हैं जो नियमों को नहीं मान रहे हैं. बेवजह घर से बाहर निकल रहे हैं. ऐसे लोगों को तमिलनाडु की तिरुप्पुर पुलिस ने जबरदस्त सबक सिखाया है. तिरुप्पुर में पांच युवक दो बाइक पर बिना कारण घूम रहे थे. सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के नियमों को ताक पर रखकर. ऐसे में पुलिस ने इन्हें जागरूक करने के लिए अलग ही तरीका अपनाया. प्रैंक का. पुलिस ने इन युवाओं को रोककर एंबुलेंस में जाने के लिए कहा. और उन्हें बताया कि उस एंबुलेंस में कोरोना वायरस का एक मरीज है. लड़के एंबुलेंस में जाने को तैयार ही नहीं थे. पुलिसवालों ने उन्हें जबरदस्ती एंबुलेंस में डाला. लड़के बाहर निकलने की कोशिश करने लगे. एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें लड़के एंबुलेंस की खिड़की की वापस निकलने की कोशिश करते दिख रहे हैं. गेट खोलने की कोशिश करते दिख रहे हैं. कुछ देर बाद पुलिस ने दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला और तब जाकर लड़कों को सांस में सांस आई. तिरुप्पुर पुलिस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज से इस पूरे वाकये का विडियो शेयर किया है. विडियो के अंत में एक महिला पुलिस अफसर बताती है कि लोग लॉकडाउन की जरूरत को लोग नहीं समझ रहे हैं. यूं ही घर से बाहर निकल जाते हैं. कोरोना वायरस के संक्रमण काल में घर से निकलना सुरक्षित नहीं है. ये सभी लड़के अब समझ गए हैं. सोशल मीडिया पर यह विडियो वायरल हो गया है. लोग पुलिस के इस तरीके की काफी तारीफ कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों ने इस वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया. कुछ लोगों ने इस वीडियो को सच मान लिया, जबकि पुलिस ने लॉकडाउन के प्रति लोगों को अवेयर करने के लिए वीडियो बनाया था. IPS दिशा मित्तल ने BOOM को बताया, तिरुप्पुर जिले के एसपी ने कंफर्म किया है कि लोगों को जागरूक करने के लिए वीडियो बनाया गया. वीडियो में दिख रहा हर व्यक्ति एक्टिंग कर रहा है. इस वीडियो को शूट करने से पहले हर तरह के जरूरी कदम उठाए गए थे. वीडियो में दिख रहे लड़के सिविलियन हैं जो एक्टिंग कर रहे थे. जब तक लोगों अपने आखों से सच नहीं देख लेते तब तक भरोसा नहीं करते हैं. लोगों को जागरूक करने के लिए वीडियो बनाया गया था.
विडियो- लॉकडाउन के दौरान रीवा की ये बुजुर्ग महिला पुलिस को गले क्यों लगा रही है?

Advertisement
Advertisement