The Lallantop

सुषमा स्वराज की मदद से इस दूल्हा को पाकिस्तानी बहू मिल गई

दूल्हा-दुल्हन की फैमिली वाले परेशान थे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आप सभी नरेश और प्रिया को बधाई दें. और खूब सारा आशीर्वाद भी. मंगलवार को दोनों की शादी होने वाली है. और हां खूब सारा थैंक्यू विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी. समझदार लोग समझ गए होंगे कि नरेश और प्रिया को हम बधाई देने के लिए क्यों कह रहे हैं. जो लोग नहीं समझे हैं वो नीचे पढ़े.
नरेश जोधपुर का रहने वाले हैं. और प्रिया अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से. दो महीने पहले दोनों की सगाई हुई थी. 8 नवंबर को दोनों की शादी के लिए डेट फिक्स की गई थी. वैसे नरेश ने ट्वीट में तो लिखा था कि 7 नवंबर को शादी है. महूर्त नहीं होगा इसलिए डेट में हेर-फेर करनी पड़ी होगी. खैर दिक्कत ये थी कि प्रिया और उसकी फैमिली को इंडिया आने के लिए वीजा नहीं मिल रहा था. प्रिया और उसका परिवार कराची में रहता है. परेशान होकर नरेश ने सुषमा स्वराज से मदद लेने को सोची. उसने 5 अक्टूबर को सुषमा स्वराज को ट्वीट किया था. और मदद मांगी थी. सुषमा मैैडम ने तुरंत ट्वीट का जवाब दिया और नरेश को टेंशन फ्री रहने के लिए कहा था. विदेश मंत्री की बदौलत प्रिया को वीजा मिल गया. संडे को जोधपुर में शादी से पहले होने वाले फंक्शन शांतिपूर्ण ढंग से निपट गए. सब हैप्पी-हैप्पी हैं. नरेश-प्रिया की फैमिली भी. नरेश के डैड को तो चिंता थी कि अगर उनकी होने वाली बहू को वीजा नहीं मिला तो क्या होता. प्रिया की फैमिली ने शादी को मद्देनजर रखते हुए अगस्त में ही वीजा के लिए अप्लाई किया था. पर इंडियन हाई कमिशन से कोई जवाब नहीं आया था. क्योंकि दोनों देशों के बीच उड़ी हमले को लेकर टेंशन चल रही थी.
ये भी पढ़िये... 'सुषमा स्वराज जी, मुहब्बत को यूं बचाए रखने के लिए थैंक्यू' फ्रिज नहीं सुधरवा सकती, इंसानों की मदद में बिजी हूं: सुषमा स्वराज

पाकिस्तानी लड़की से बोलीं सुषमा स्वराज, 'बेटियां तो सबकी सांझी होती हैं'

 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement