जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी. JNU. यहां 5 जनवरी की शाम कुछ नकाबपोशों ने स्टूडेंट्स और टीचर्स पर हमला कर दिया. 34 स्टूडेंट्स इस हमले में घायल हुए. इस घटना का हर तरफ विरोध हो रहा है. इसके विरोध में बॉलीवुड और टीवी के सितारे भी मुखर है. ट्विंकल खन्ना, आलिया भट्ट, तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप और स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर इस हमले पर विरोध जताया है. अब एक्टर सुशांत सिंह ने भी इस घटना पर ट्वीट किया है.
JNU हिंसा पर 'सावधान इंडिया' वाले सुशांत सिंह ने क्या कहा है?
CAA प्रोटेस्ट में उतरे तो 'सावधान इंडिया' से बिना कारण बताए उन्हें निकाल दिया गया था.


अगले दिन सुशांत ने एक और खबर दी. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि ‘सावधान इंडिया’ के साथ उनका सफर खत्म हो गया है. उन्होंने साफतौर पर तो नहीं, लेकिन इशारों में बता दिया कि प्रोटेस्ट में शामिल होने की वजह से उन्हें ‘सावधान इंडिया’ से अलग किया गया.

फिर एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा-
मुझे खुद ही कल रात पता चला कि मेरा कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया जा रहा है. मुझे इसकी कोई ठोस वजह नहीं बताई और मैं किसी तरह का अंदाज़ा भी नहीं लगाना चाहता. हो सकता है, ये महज़ संयोग हो कि ये चीज़ उसी दिन हुई, जिस दिन मैं प्रोटेस्ट में शामिल हुआ. मुझे वाकई इसके पीछे की वजह नहीं पता, लेकिन चैनल को होस्ट बदलने का पूरा अधिकार है.
इसके बाद 'स्टार भारत' के प्रवक्ता का बयान आया. इसमें उन्होंने कहा कि सुशांत को शो से हटाने और मौजूदा परिस्थितियों का कोई संबंध नहीं है. चैनल शो के फॉर्मेट से एक्सपेरिमेंट कर रहा है. इसलिए सुशांत का करार अचानक खत्म किया गया. सुशांत 2012 से इस शो से जुड़े हुए थे.
Video : चैनल ने बताया, सुशांत सिंह को 'सावधान इंडिया' से क्यों निकाला गया?






















