सुशांत सिंह. नागरिकता संशोधन कानून का पुरज़ोर विरोध करने वाले एक्टर्स में से एक. बीते दिनों खबर आई थी कि CAA का विरोध करने की वजह से उन्हें 'सावधान इंडिया' से निकाल दिया गया है. उसके बाद से ही वह चर्चा में हैं. अब उन्होंने ईशा फाउंडेशन के अध्यक्ष सद्गुरु जग्गी वासुदेव को लताड़ दिया, बिना इजाजत उनकी तस्वीर इस्तेमाल करने को लेकर.
सुशांत सिंह ने ऐसा ट्वीट किया कि सद्गुरु जग्गी वासुदेव के भक्त किलस जाएंगे
आपका प्रोग्राम हमारे जीवन का सबसे बुरा अनुभव था.


हुआ ये कि सद्गुरु ने अपने अगले शिविर के प्रमोशन के लिए जो वीडियो इस्तेमाल किया था. उसमें सुशांत नजर आ रहे हैं. थंब पिक्चर में भी. जबकि उन्होंने इस वीडियो के इस्तेमाल को लेकर सुशांत से परमिशन भी नहीं ली.
डियर सद्गुरु, क्या मैंने आपको इसकी परमिशन दी थी? और अगर आप ये तस्वीर इस्तेमाल कर भी रहे हैं, तो साथ में उस बुरे फीडबैक का भी जिक्र कीजिए, जो मैंने और मेरी पत्नी ने आपके आध्यात्मिक प्रोग्राम में आपको दिया था. हमारे जीवन का सबसे बुरा अनुभव. हालांकि आपने दो दिनों में जो छह जोड़ी कपड़े बदले वो जरूर शानदार थे.
ट्वीट से जाहिर हो रहा है कि सुशांत अपनी पत्नी मोलिना सिंह के साथ सद्गुरु के एक शिविर में पहुंचे थे. ये वीडियो उसी शिविर का है. जिसे प्रमोशन के लिए इस्तेमाल किया गया है. सुशांत के इस ट्वीट का अभी तक जग्गी वासुदेव या उनकी टीम ने कोई जवाब नहीं दिया है. जग्गी वासुदेव बॉलीवुड में काफी फेमस हैं. जूही चावला, कंगना रनौत, रणवीर सिंह जैसे स्टार्स उनसे मुलाकात कर चुके हैं. हालांकि सद्गुरु अपने बयान की वजह से भी निशाने पर रहे हैं.

सदगुरु के साथ एक्ट्रेस कंगना रनौत.
ऐसा ही एक बयान है तमिलनाडु के तूतीकोरिन में वेदांता समूह के स्टरलाइट कॉपर प्लांट को लेकर. लोग इस प्लांट को बंद कराने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान पुलिस की गोलीबारी में करीब 13 लोग मारे गए.
इसे लेकर सद्गुरु ने ट्वीट किया-
देश में तांबे का बहुतायत प्रयोग होता है. अगर हम यह नहीं बनाएंगे तो हमें चीन से खरीदना पड़ेगा. पर्यावरण से जुड़े मुद्दों से कानूनी रूप से निपटा जा सकता है लेकिन बड़े कारोबारों को बंद करना आर्थिक आत्महत्या करने जैसा है.
उनके इस ट्वीट की बहुत आलोचना हुई थी. लोगों ने कहा था कि यहां लोग मर रहे हैं और इन्हें कॉपर प्लान्ट बचाने की पड़ी है.
एक्टर सिद्धार्थ जो आमिर खान की फिल्म 'रंग दे बसंती' में नजर आए थे, ने लिखा-
चीफ मिनिस्टर ऑफिस किसी काम का नहीं है. पीएम ऑफिस तब तक कुछ नहीं कहता जब तक योग की बात न हो. ये तांबा गलाने के फायदे गिनाने का सही समय नहीं है सद्गुरु. पुलिस लोगों को मार रही है. नागरिकों को मारना हत्या है. उन हत्याओं पर बात कीजिए.
मतलब सद्गुरु पॉपुलर होने के साथ पर्याप्त कॉन्ट्रोवर्शियल भी रहे हैं.
Video : एक्स बॉलीवुड एक्ट्रेस को मोलेस्ट करने वाला आरोपी विकास सचदेव दोषी सिद्ध हो गया





















