The Lallantop

लीजिए पढ़िए, आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक का एक-एक मिनट का खुलासा हो गया है

जबर खबर है. दी लल्लनटॉप एक्सक्लूसिव लाया है आपके लिए. बहुत शोर मचाया था न वीडियो चाहिए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो के लिए चिल्ल-पो मची हुई थी. आर्मी ने कह भी रखा था कि सिक्योरिटी रीजन के चलते वीडियो पब्लिक नहीं किया जा सकता है. पर फिर भी ऑपरेशन को लेकर लोगों के अंदर उत्सुकता थी कि इंडियन आर्मी ने इतना सक्सेसफुल और सीक्रेट ऑपरेशन अंजाम कैसे दिया होगा. तो अब इसी क्रम में आर्मी ने सारी की सारी सर्जिकल स्ट्राइक वाली रात की कहानी आर्मी के ही एक पंछी के जरिए हमारे पास पहुंची है. पढ़िए, जानिए और इंडियन आर्मी के इस दिलेर कदम को दिल से सराहिए - ये इंडियन आर्मी का बेहद खास और सीक्रेट मिशन था. सारे ऑपरेशन पर बड़े-बड़े अफसर रात भर नजर बनाए हुए थे. शुरूआत हुई प्रधानमंत्री और DGMO से आर्मी को परमिशन मिलने के बाद. परमिशन मिलते ही आर्मी की नार्थ कमांड की स्पेशल फोर्स एक्टिव हो गई. जो दो यूनिट इस ऑपरेशन के लिए चुनी गई थीं वो ऊधमपुर के 9 पैरा और 4 पैरा कमांडर की थीं. इन कमांडर से अपने सबसे बेस्ट बंदों को ले आने को कहा गया था. उरी, पुंछ और भीमभेर सेक्टर से इस पूरे मिशन पर इंटेलिजेंस करीब से नजर बनाए हुए थी. मिशन LoC के उस पार अंजाम दिया जाना था. इसलिए सारे मुस्तैद थे. सारी आर्मी को 4 स्पेशल बटालियन में बांट दिया गया था. अटैक करने वाली पूरी टीम में करीब 100 लोग थे. इनमें तीन टीम अटैक करने वाली टीम थीं और एक टीम थी जिसके पास सारे बड़े-बड़े हथियार थे. ये चौथी टीम बड़े-बड़े हथियार चलाने में माहिर स्पेशल टीम थी. इस चौथी टीम के पास राकेट लांचर और PK मशीन भी थीं. रशियन RPO7 नाम का हथियार जो आग फेंकता है, वो भी था. 4 पार्ट में पूरी टीम के बांट दिए जाने के बाद हर अटैक करने वाली टीम में 24-24 सैनिक आए थे. इनके साथ 9 पैरा मिलिट्री के जवान भी थे.

कैसे घुसे PoK में?

250 किलोमीटर के एरिया में बॉर्डर पर गोलियां चलाकर भारतीय जवानों ने इस स्पेशल टीम को PoK में घुसने में मदद की. और इस दौरान सारी पोस्ट पर पाकिस्तानी आर्मी को बिजी रखा. रात में देखने वाली स्पेशल मशीन के सहारे स्पेशल फोर्स धीरे धीरे अपने टारगेट तक पहुंची. आर्मी वाले ऐसे कपड़े पहने हुए थे जिससे वो आसानी ये झाड़ियों और जंगलों में छिप सकें.

कहां-कहां सेंध मारकर अंदर घुसे थे जवान

चार जगहों से जवान घुसे केल, टुटमारी गली, नंगी टेकरी और मेंढर पोस्टर के बालनोई पोस्ट से अंदर घुसे.

बड़ी चतुराई से लांच पैड उड़ा दिए आर्मी ने

आधी रात के वक्त स्पेशल फोर्स ने लांच पैड तबाह करने शुरू कर दिए. ये सारे लांच पैड आतंकी यूज कर रहे थे. वो इसे वेटिंग रूम की तरह यूज करते थे. स्पेशल फोर्स ने 3 हजार डिग्री टेंपरेचर पैदा करने वाले रशियन बमों के जरिए आतंकियों के लांचपैड को ही उड़ा दिया. सूत्रों का कहना है कि करीब 4 घंटे चले इस ऑपरेशन में 4 से 5 लांचपैड पर अटैक करके इंडियन आर्मी के जवानों ने 50 लोगों को मारा. टॉप खूफिया एजेंसियों का कहना है कि इंडियन आर्मी ने PoK में घुसकर मारा. 50 के करीब लोग इस ऑपरेशन में मारे गए हैं.

चीता हेलिकॉप्टर लाने के लिए गए थे

जब ऑपरेशन पूरा हो गया तो सिक्योरिटी फोर्सेस ने बड़े अफसरों को इसकी खबर दी. घुसपैठ के ठिकानों, जिसे पाकिस्तानी यूज करते थे. और अपने ठिकानों पर लौटने के लिए यूज होते हैं. जब जवान लांच बेस पर लौट आए तो चीता हेलिकॉप्टर भेजे गए जो उन्हें ऊधमपुर और नगरौटा लेकर आए. जहां उन्होंने सारे ऑपरेशन की जानकारी अधिकारियों को दी.

आगे भी राहें बहुत मुश्किल हैं

सरकार का कहना है कि वो नहीं चाहती है कि युद्ध हो जाए फिर भी पूरी तैयारी करके रखनी चाहिए. क्योंकि पाकिस्तान कभी भी कोई उल्टा सीधा कदम उठा सकता है. आर्मी ने बताया कि कैसे उसके पास हथियार कम हैं. टैंक, बंदूकें दूसरी युद्ध में काम आने वाली चीजों की आर्मी के पास शार्टेज है. इंडियन एअरफोर्स का भी कहना है कि फाइटर स्कॉड्रन की क्षमता बढ़ाई जाए. आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने भी आज जयपुर में आर्मी कमांड का दौरा किया. पंजाब और गुजरात बॉर्डर का दौरा करने में. तीनों सेनाओं की एक ज्वाइंट मीटिंग डिफेंस मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर ने ली. आर्मी, इंडियन एअरफोर्स और नेवी ने अपनी कमियां गिनाईं.

Advertisement
Advertisement