The Lallantop

नीतीश कुमार, बिहार की ये बेटी आपके रेपारोपी साथी को बेल से डरी है

लड़की ने एफबी पर मेसेज करके राजबल्लभ यादव से बताया खतरा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

नीतीश कुमार बड़ा एक्टिव मोड में चल्लए हैं आज-कल. अभी 2 अक्टूबर को शराब पर बैन की नई पॉलिसी लाए थे और अब RJD विधायक राज बल्लभ यादव को दोबारा अंदर करने की व्यवस्था कर दी है. राज बल्लभ ने एक नाबालिग लड़की से रेप किया है, ऐसा पुलिस की रिपोर्ट कहती है. वो जेल तो गए थे, लेकिन जमानत का जुगाड़ करके बाहर आ गए. अब बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बल्लभ की बेल को चैलेंज करने वाली पिटीशन डाली है, जिसे कोर्ट ने एडमिट कर लिया है.

Advertisement

राज बल्लभ को पटना हाई कोर्ट ने पिछले हफ्ते बेल दी थी. इसके बाद से विपक्ष से लेकर जनता तक बिहार सरकार पर पिल पड़ी कि राज बल्लभ को अंदर करो. अब सुशासन का वादा-दावा करके आए हैं तो कुछ तो करना पड़ेगा. चिलगोजी से काम तो न चलेगा. बल्लभ हैं RJD यानी लालू की पार्टी के विधायक और उनकी पार्टी सरकार में है. अब जब शहाबुद्दीन तक दोबारा अंदर हो गए तो बल्लभ कौन से बल्लम हैं.

राज बल्लभ पर आरोप है कि उन्होंने फरवरी में एक नाबालिग लड़की से रेप किया. मामला सामने आया तो फरार हो गए. एक महीने तक फरारी काटी. फिर मार्च में बिहार शरीफ की कोर्ट में सरेंडर कर दिया. वहां से भेज दिए गए जेल और तब से ट्रायल चल रहा है. अपने यहां ऐसे ट्रायल कित्ती तेज चलते हैं, ये सबको पता है.

Advertisement

लेकिन दोस्त, सबसे खतरनाक चीज पता है क्या है? जिस लड़की के साथ रेप होने की खबर है, जब उसे बल्लभ की जमानत के बारे में पता चला तो वो सिहर गई.


वो बोली, 'क्या!!! बेल हो गया. अब वो तो कुछ भी कर सकता है. अब तो हमें और हमारे परिवार को भी मार सकता है. पुलिस भी उससे डरती है. हम लोग उसके सामने कुछ नहीं है.' उसके लफ्जों में उसका डर साफ दिख रहा है.


सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की पिटीशन एडमिट कर ली है और सुनवाई के लिए 7 अक्टूबर की तारीख दी है. देखते हैं क्या होता है.

Advertisement
Advertisement