The Lallantop

सनी लियोनी ने शंख बजाने का वीडियो डाला, लोग इसमें भी आहत हो गए!

कई लोग शंख बजाने का तरीका बताने लगे.

Advertisement
post-main-image
तस्वीर वायरल वीडियो से ली गई है

सनी लियॉनी. ऐक्ट्रेस हैं. मुख्यधारा में आने से पहले अडल्ट फ़िल्मों की मक़बूल ऐक्ट्रेस थीं. सनी (Sunny Leone) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक वीडियो डाली, जिसमें वो शंख बजाने की कोशिश कर रही हैं. वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया है. अब ये देख कर ट्विटर और इंस्टाग्राम के करमवीर कॉमेंट कर रहे हैं, मीम बना रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
वीडियो में क्या है?

सनी किसी कैफ़े या रेस्त्रां में बैठी हैं. वीडियो बनवा रही हैं. पहले बाल सही करती हैं, जैसा सामान्यतः लोग कैमरा देख कर करते हैं. फिर एक बार शंख में फूंकने का प्रयास करती हैं. नहीं बजता, तो दुबारा फूंकती हैं. फिर नहीं बजता और.. वीडियो ख़त्म. कैप्शन में लिखा है, 

"जैसे सोचा था, वैसे नहीं हुआ. किसी को मुझे ये बजाना सिखाना होगा."

Advertisement

अब ज़्यादातर कॉमेंट्स में तो लोग सनी की तारीफ़ कर रहे हैं. 'वाओ मैम.. सो क्यूट' टाइप कॉमेंट कर रहे हैं.

कुछ लोग इसमें भी आहत हुए जा रहे हैं. विषय जो भी हो, आहत होना सतत है. एक शख़्स ने लिखा,

"शंख का अपमान क्यों कर रहे हो, जब आता ही नहीं बजाना? शंख हमारे सनातन धर्म में बहुत अहमियत रखता है. कृपया अपमान न करें."

Advertisement

दूसरे ने लिखा, "मैडम जी संख है, मज़ाक नहीं."

कुछ-एक भले लोगों ने तो अपने तईं मदद करने की कोशिश भी की. मानस नाम के यूज़र ने लिखा,

"आपको अपने फेफड़ों को भरना है. फिर होठ बंद कर के, मुंह थोड़ा सा खोल लें. बहुत थोड़ा सा. और, प का साउंड निकालने का प्रयास करें. तब तक फूंकते रहिए जब तक आपके फेफड़े थक न जाएं, फिर शंख की आवाज़ गूंजेगी."

बाक़ी किसी को बजाना ही हो, तो यूट्यूब या गूगल पर टाइप करें: शंख बजाने का सही तरीक़ा. सैकड़ों वीडियो मिल जाएंगे. फिर आप भी शंख बजाइएगा. सर्च करेंगे, तो शंख बजाने के फ़ायदे-नुक़सान के बारे में भी आएगे. पता चले, तो कॉमेंट कर के बताइएगा. थोड़ा हम सीख के बताएं, थोड़ा आप.

वीडियो: शाहरुख खान की 'पठान' ट्रेलर से सलमान खान को बाहर रखने के पीछे YRF की भारी प्लानिंग है

Advertisement