देश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं. साथ ही दिलचस्प टक्करें भी सामने आने लगी हैं. तृणमूल कांग्रेस ने 10 मार्च को पश्चिम बंगाल की 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी. इनमें बिष्णुपुर लोकसभा सीट भी शामिल है. TMC ने यहां से सुजाता मंडल का नाम घोषित किया है. वहीं BJP ने सांसद सौमित्र खान को चुनाव मैदान में उतारा है. दिलचस्प बात इसमें ये है कि ये दोनों कैंडिडेट्स पति-पत्नी रहे हैं. हालांकि 2020-21 के दौरान इनके अलग होने की खबरें सामने आई थीं. अब 2024 लोकसभा चुनाव में वो एक-दूसरे के खिलाफ खड़े होंगे.
इस लोकसभा सीट पर BJP सांसद के सामने पूर्व पत्नी, कभी कहा था- 'TMC ने मेरी बीवी चुरा ली'
TMC ने पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की. इस बार Bishnupur Loksabha seat पर BJP से Soumitra Khan और TMC से Sujata Mondal आमने-सामने हैं. दिलचस्प बात ये कि दोनों पति-पत्नी रहे हैं.

2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सुजाता मंडल अपने पति के साथ बीजेपी में थीं. लेकिन फिर उन्होंने पार्टी छोड़कर 21 दिसंबर, 2020 को TMC जॉइन कर ली. तब दोनों पति-पत्नी खूब चर्चा में आए थे. सुजाता के TMC में शामिल होने के बाद सौमित्र ने कैमरे पर ऐलान किया था कि वो सुजाता से अलग हो रहे हैं. 22 दिसंबर को सौमित्र खान ने अपनी पत्नी सुजाता मंडल खान को कानूनी तलाक का नोटिस भेजा. मिन्ट की रिपोर्ट के मुताबिक नोटिस में लिखा था,
“मैं सुजाता से अनुरोध करूंगा कि वो 'खान' सरनेम का इस्तेमाल बंद कर दें. मैं उन्हें तलाक का नोटिस भेज कर सारे रिश्ते तोड़ रहा हूं. मैं मीडिया से भी अनुरोध करता हूं कि उन्हें 'खान' के रूप में लेबल न करें”
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक तब सुजाता मंडल ने बीजेपी पर कई सारे आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था,
“बीजेपी राज्य में सत्ता के लालची लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है. पार्टी में किसी का सम्मान नहीं है.”
सुजाता ने ये भी कहा था कि वो अब भी सौमित्र को अपना पति मानती हैं. वहीं सांसद सौमित्र खान ने कहा था कि बीजेपी में परिवारवाद नहीं चलता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा था, “TMC ने मेरी पत्नी चोरी की है. मैं अपनी पत्नी को तलाक देकर और मेहनत से बीजेपी का साथ दूंगा.”
ये भी पढ़ें- TMC ने नुसरत जहां का टिकट काटा, जिसे मिला उस पर दंगे का आरोप, संदेशखाली से सीट का क्या नाता?
'BJP में TMC वालों के रिश्तेदार'वहीं, इस पर TMC नेता सुजाता मंडल खान ने आजतक से बातचीत की. उन्होंने कहा था कि ‘अलग होने की बात मैंने नहीं की है. पता नहीं वो किसकी बातों में आकर ऐसी बातें कह रहे हैं. शायद वो किसी की बातों में आ गए हैं.’ सुजाता ने मुकुल रॉय और सौगत रॉय का उदाहरण दिया जिनके रिश्तेदार बीजेपी में हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सौमित्र खान भी TMC में ही थे. बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्हें बिष्णुपुर लोकसभा सीट से टिकट मिला था. और वो चुनाव भी जीते थे. तब सुजाता ने उनके लिए कैंपेनिंग भी की थी.
वीडियो: तृणमूल कांग्रेस की लिस्ट में ये 5 चौंकाने वाले नाम!













