The Lallantop

मंत्री जी मंच पर बैठे थे, सबके सामने खींचकर तमाचा मार दिया, Video देखिए

छात्रसंघ के भीतर का झगड़ा मंत्रीजी तक पहुंचा।

Advertisement
post-main-image
वीडियो के स्क्रीनशॉट (फोटो- ट्विटर)

राजस्थान के जयपुर स्थित महारानी कॉलेज में बवाल हो गया है. कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान छात्रसंघ के अध्यक्ष को महासचिव ने थप्पड़ जड़ दिया. इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आज तक से जुड़े विशाल शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर के महारानी कॉलेज में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम चल रहा था. उसी वक्त राजस्थान यूनिवर्सिटी के महासचिव अरविंद जाजड़ा ने छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी को थप्पड़ मार दिया. जिसके बाद मंच पर बवाल हो गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान यूनिवर्सिटी के महासचिव और ABVP नेता अरविंद ने बताया,

“कुछ दिन पहले अध्यक्ष निर्मल चौधरी और उनके बीच कहासुनी हुई थी. इसी का बदला लेने के लिए मैंने मंच पर निर्मल को थप्पड़ मार दिया.”

अरविंद ने आगे बताया कि निर्मल राजस्थान यूनिवर्सिटी में शिक्षकों का सम्मान नहीं करता है.  

Advertisement

तमचामार कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के सामने हुआ था. मुख्य अतिथि सन्न रह गए थे. तमाचा खाने वाला भी सन्न रह गया था. तमाचा देखने वाली जनता भी सन्न रह गई थी. सन्न का अनुप्रास भी सन्न रह गया था. दुखद.

लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महारानी कॉलेज की पूर्व अध्यक्ष आकृति तिवाड़ी ने बताया कि निर्मल चौधरी और अरविंद दोनों को ही कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं दिया गया था. दोनों अपनी मर्जी से महारानी कॉलेज के कार्यक्रम में आए थे.

मतलब आए, तमाचा मारा, वायरल होकर चले गए.

कौन है निर्मल चौधरी ?

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी नागौर जिले के मेड़ता स्थित धामणिया गांव के रहने वाले हैं. यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए निर्मल निर्दलीय खड़ा हुआ था. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्मल को कांग्रेस का करीबी बताया जाता है. निर्मल के सोशल मीडिया पर अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं. फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम और ट्विटर पर लाखों लोग निर्मल से जुड़े हुए हैं. 

वीडियो: यूपी बोर्ड में नकल करने वालों पर NSA लगेगा, सरकार ने पूरा प्लान बताया!

Advertisement