The Lallantop

दूल्हे का दोस्त निकला शादी में खाने वाला लड़का, असलियत जान लोगों ने सिर पकड़ लिया!

जो दिखता है, वो होता नहीं है.

Advertisement
post-main-image
वायरल लड़के की सच्चाई ये निकली!

कल से सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है. इसमें एक लड़का किसी शादी में दूल्हे के साथ स्टेज पर बैठा है और कहता है कि हम हॉस्टल में पढ़ते हैं और हमने आज खाना नहीं बनाया है. इसलिए हम इस शादी में बिना बुलाए खाना खाने आ गए हैं.' इसके बाद दूल्हे ने कहा कि आप भी खाइए और अपने दोस्तों के लिए भी ले जाइए.' ये वीडियो काफी चला था और लोगों ने दूल्हे की तारीफ (Student Went to eat food in a Wedding, Groom reply viral) की थी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लोगों ने भी इस वीडियो को जमकर रीशेयर किया. हालांकि वायरल होने के बाद जब लल्लनटॉप ने वीडियो में दिख रहे लड़के आलोक से बात की तो मामला कुछ और ही समझ में आया. वायरल वीडियो में मामला जैसा दिख रहा था, वैसा नहीं है. आलोक ने बताया कि ये सब कुछ प्री प्लान्ड था और पहले से ही फिक्स था. दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं. दोनों दोस्त हैं. राहुल स्टेज नाटक करते हैं और जिस दूल्हे की शादी थी, वो हाल ही में पुलिस में लगा है.' देखें वायरल वीडियो…

Advertisement

आगे राहुल ने बताया कि सब कुछ पहले से तय किया गया था और ये वीडियो मध्य प्रदेश में जूठी प्लेटें धुलवाने वाले वीडियो से पहले का वीडियो है. ऐसे में इस वीडियो का उस वीडियो से कोई लिंक नहीं है.' जिन लोगों ने वीडियो को असली मानकर शेयर किया था, उन्हें ये खबर पढ़कर जरूर बुरा लग सकता है. बाकी सोशल मीडिया पर जो दिखता है, वैसा होता नहीं है. इस मामले पर हमें तो केबीसी में अमिताभ बच्चन की ये बात याद आ गई कि ज्ञान जहां से मिले, बटोर लो लेकिन पहले जरा टटोल लो.' वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें- आर्मी को शादी का कार्ड भेजा तो सेना से ये जवाब मिला!

Advertisement
Advertisement