सहारनपुर यूपी का बहुतै खतरनाक जिला है. अपने कमाल आर खान भी यहीं से हैं. लेकिन वो नायक हैं. देशद्रोही फिल्म के. फिर खलनायक कौन है? खलनायक है नदीम बिल्लू. उर्फ सांडा. ये वो सांडा नहीं है जिसका तेल निकालते हैं. ये अपने डायलॉग्स से अक्खे बॉलीवुड का तेल निकाल देता है. एक बार वीडियो देख लो. यकीन आ जाएगा. https://www.youtube.com/watch?v=ExWNdjiq4KM सांडा को बचपन से शौक है मर्डर करने का. सहारनपुर कोर्ट में पेश करने जा रहे थे पुलिस वाले. तारीख थी चार जनवरी. वहां पेश होने से पहले ही सांडा फिल्मी इश्टाइल में फरार हो गया. फिर कुतुबशेर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इसको दबोचने का प्लान बनाया. सर्विलांस में लगाया और सबदलपुर तिराहे पर धर लिया. वहां सांडा मर्डर करने के जुगाड़ में गया था. 20 लाख रुपए की रंगदारी वसूलनी थी एक बिजनेसमैन से. न देता तो खल्लास. सांडा पर 16 केस चल रहे हैं. इसको पकड़ने वाली पुलिस की टीम को मिलेगा इनाम. और सांडा बाबू की सुरक्षा होगी और कड़ी. सीसीटीवी लगेंगे. ये कहानी SSP भरत सिंह बताए हैं. तो सांडा भाई को खलनायक बनने का चस्का खलनायक देखने के बाद लगा. संजय दत्त वाली. इस वीडियो में भी इसने यही बताया है कि उसका सपना पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नाम पैदा करना है. वैसे भाई के वादे और इरादे देखकर पुलिस भौंचक्की हुई पड़ी है. देखो ये तो था असली खलनायक. जहां से ये इन्सपायर हुआ है न, उसको भी देख लो. https://www.youtube.com/watch?v=Cr9N_aoqdlQ
ये भी पढ़ें: अच्छा, तेज बहादुर ने फोटोशॉप से रोटियां जलाई हैं! फेसबुक पर महिला का दावा, संजय गांधी मेरे बाप हैं
सहारनपुर के खलनायक की कहानी सुनोगे तो करेजा चीर जाएगा
इसका एक्कै सपना है. पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नाम पैदा करना.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Advertisement











