The Lallantop

'Spiderman-Spiderwoman' बन कर दिल्ली की सड़कें चीरने निकले थे, पुलिस ने धर लिया और...

स्पाइडरमैन और स्पाइडरवुमन की कॉस्ट्यूम में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दिल्ली की सड़कों पर घूमते कपल का वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
ट्रैफिक पुलिस ने 'स्पाइडरमैन कपल' को किया गिरफ्तार. ( फोटो- X, ANI)

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आए दिन लोग तरह-तरह के हथकंडे आजमाते हैं. दिल्ली के एक ‘कपल’ ने भी बहती गंगा में हाथ धोना चाहा, लेकिन सिर मुंडाते ही ओले पड़ गए. दोनों लड़का-लड़की मार्वेल मूवीज के फेमस कैरेक्टर 'स्पाइडरमैन' और 'स्पाइडरवुमन' बन कर दिल्ली की सड़कों पर बाइक दौड़ा रहे थे. लेकिन तभी उन्हें देख लिया दिल्ली पुलिस ने. उसने कपल को धर लिया और लगे हाथ चालान चिपका दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब इंस्टाग्राम पर कपल का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों स्पाइडरमैन और स्पाइडरवुमन की कॉस्च्यूम में दिख रहे हैं. वीडियो का टाइटल है- ‘स्पाइडरमैन नजफगढ़ पार्ट-5’.

Advertisement
चलती बाइक पर डांस मूव

स्पाइडरमैन का कॉस्ट्यूम पहने इस शख्स का नाम है आदित्यय उम्र 20 साल. बैक सीट पर स्पाइडरवुमन की ड्रेस में हैं अंजलि. 19 साल की हैं.  

वीडियो में दोनों दिल्ली की सड़कों पर बिना हेलमेट पहने बाइक पर स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं. रील में पहले स्पाइडरवुमन (अंजलि) पैदल चलकर आती है. दोनों एक दूसरे से हाथ मिलाते हैं. फिर अंजलि आदित्य की बाइक पर चढ़ जाती हैं. और दोनों दिल्ली की सड़कों पर घूमने लगते हैं. चलती बाइक पर कैमरे के लिए पोज़ देते हैं. एक-दूसरे से बात करते हैं. 

आजतक से जुड़े हिमांशु की रिपोर्ट  के मुताबिक वीडियो बनाते वक्त दोनों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. उनकी बाइक पर न तो साइड मिरर है, न ही नंबर प्लेट दिख रही है. ऊपर से चलती बाइक पर एक से बढ़कर एक डांस मूव कर रहे हैं.

Advertisement
रंगबाजी उल्टी पड़ गई

ये रंगबाजी इन्हें भारी पड़ गई. दिल्ली पुलिस ने बिना समय गंवाए इन लोगों का हिसाब कर डाला. रील वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका में बाइक पर स्टंट करने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काट दिया.

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम: स्टंट करने से रोका तो खुन्नस में ACP पर ही गाड़ी चढ़ाने लगा 'अफसर' का बेटा 

वीडियो: मुखर्जीनगर के वायरल CCTV फुटेज में लड़की पर हमले की पूरी कहानी पता चल गई

Advertisement