The Lallantop

समंदर के अंदर शार्क से टक्कर का लाइव वीडियो!

पानी के अंदर इस आदमी ने एक हाथ से शॉर्क को मार दिया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जल में रह कर मगर से बैर वाली कहावत तो सुनी होगी मगर शार्क से टक्कर, वो भी गहरे समुद्र के अंदर. बड़े-बड़े सूरमा सुनकर ही घबरा जाएं. अगर यकीन न हो तो स्पीलबर्ग की फिल्म 'जॉज़' देख लेना. ऑस्ट्रेलिया के स्पियर फिशरमैन डेनियल कुछ दिन पहले समंदर में मछली मारने उतरे. स्पियर फिशरमैन उन लोगों को कहते हैं जो भाले से मछली मारते हैं. ये मछली पकड़ने का सबसे पुराना तरीका है. गहरे समंदर में पहुंचने पर डेनियल ने देखा कि लगभग 50 मीटर नीचे से एक बुल शार्क उनकी तरफ आ रही है. बुल शार्क अमूमन इंसानों पर हमला नहीं करती हैं. तो डेनियल को लगा कि शार्क करीब से निकल जाएगी. मगर शार्क जब 6 मीटर दूर रह गई तो डेनियल को अहसास हुआ कि शार्क उन पर अटैक करना चाहती है. इसके बाद जिस तरह से डेनियल ने शार्क से बचाव किया वो बहादुरी का हैरान कर देने वाला नमूना है. पूरी घटना डेनियल के सूट में लगे गो-प्रो कैमरे में रिकॉर्ड हुई है. हालांकि लोग इस पर भी सवाल उठा रहे हैं कि बुल शार्क के व्यवहार में अचानक से क्यों बदलाव आया है. बहरहाल आप इस घटना का ये वीडियो देखिए. https://www.youtube.com/watch?v=pnA5DT3ilQw
ये भी पढ़ें :

जलीकट्टू से कम नहीं हैं ये जानवरों से होने वाले खूनी खेल

जानवरों संग सेल्फी में है इस आदमी की मास्टरी

जवानी बचाने वालों की जान खतरे में

Advertisement
Advertisement