The Lallantop

"एक बिहारी सौ पे भारी" लिखकर सोनू सूद ने वायरल सिंगर अमरजीत को दिया बड़ा ऑफर

अमरजीत को मुंबई बुलाया गया है. लड़के की तो निकल पड़ी!

Advertisement
post-main-image
एक्टर सोनू सूद ने दिया अमरजीत को ऑफर (फोटो- इंडिया टुडे/ट्विटर)

सोशल मीडिया पर रोज ढेरों वीडियो सामने आते हैं. इनमें से कई वायरल भी होते हैं. साथ ही वायरल होते हैं वीडियो में मौजूद लोग. ऐसा ही एक वीडियो बिहार से वायरल हुआ था. अमरजीत जयकर नाम के लड़के का. अमरजीत ने सुरीली आवाज में गाना गाकर अपना वीडियो शेयर किया था. लोगों को उनकी आवाज इतनी ज्यादा पसंद आई कि लड़का चर्चा का विषय बन गया. कई यूजर्स ने कहा कि आजकल के गायक तो ऑटोट्यून की मदद से भी ऐसा नहीं गाते जैसा अमरजीत गा रहा है. तारीफों के बीच एक्टर सोनू सूद की तरफ से अमरजीत को ऑफर मिला है. उनकी मूवी में गाना गाने का.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

"एक बिहारी सौ पे भारी"

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी गांव में रहने वाले अमरजीत को सोनू सूद ने अपनी मूवी ‘फतह’ में गाना गाने का ऑफर दिया है. अमरजीत का वीडियो वायरल होने के बाद एक्टर सोनू सूद ने वीडियो ट्वीट भी किया था. उसके कैप्शन में सोनू ने लिखा,

Advertisement

“एक बिहारी सौ पे भारी.”

एक्टर सोनू सूद की तरफ से मूवी में गाना गाने का ऑफर मिलने के बाद अमरजीत ने एक वीडियो जारी कर सोनू सूद को शुक्रिया भी कहा. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 27 और 28 फरवरी को अमरजीत मुंबई में रहेंगे.

कौन सा गाना गाया था?

अमरजीत जयकर हाथ में ब्रश लेकर फिल्म मस्ती का “दिल दे दिया है जान तुम्हें देंगे” गाना गाते हुए वायरल हुए थे. वो सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो डाला करते हैं. बीती 11 फरवरी को अमरजीत ने रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ में जूरी के सामने ऑडिशन भी दिया था.

Advertisement

अमरजीत जयकर के पिता रोहित ठाकुर हज्जाम हैं. पटोरी में उनकी हजामत की दुकान है. वहीं अमरजीत स्टेज शोज़ करके अपने घर का खर्च चलाने में मदद करते हैं.

भूल-सुधार : इस स्टोरी के पुराने वर्ज़न में हमने 'सिंगर सोनू निगम' लिखा था. वो हमारी गलती है और हमें खेद है. हम और बेहतर करने की कोशिश करेंगे.

Advertisement