The Lallantop

सोनू निगम ने घर के सबसे छोटे सदस्य के लिए गाना गाया, वीडियो में ऐसा क्या, जो 20 लाख ने देख लिया

Sonu Nigam एक वीडियो में अपने परिवार के सबसे छोटे सदस्य' के लिए 'सा रे गा मा पा' गाते हुए दिख रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. अब तक दो मिलियन से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
सोनू निगम का वीडियो वायरल हो गया है | तस्वीर क्रेडिट - इंस्टा ग्रैब

मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम ने 8 मार्च को अपने परिवार के सबसे छोटे सदस्य अव्यान यादव से मुलाकात की और उनके लिए 'सा रे गा मा पा' गाया. उन्होंने गाने पर बच्चे की प्रतिक्रिया को रिकॉर्ड कर वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो को ऑनलाइन खूब पसंद किया जा रहा है. कई लोग तो कह रहे हैं कि यह अब तक की सबसे अच्छी चीज है जो उन्होंने देखी है.

Advertisement

वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू निगम बच्चे को गोद में लिए हुए हैं और ‘सा रे गा मा पा’ गा रहे हैं. पूरे वीडियो में बच्चे को मुस्कुराते हुए और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करते हुए सोनू निगम ने लिखा, 

मेरे परिवार के सबसे छोटे सदस्य अव्यान यादव से मिलिए. जब मैंने पहली बार उसे गोद में लेकर उसके लिए सा रे गा मा गाया तो उसने मेरे लिए ऐसी प्रतिक्रिया व्यक्त की. बिल्कुल दिव्य!

Advertisement

इस वीडियो को एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था. अब तक इस वीडियो को दो मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी राय जाहिर की है.

एक यूजर ने लिखा, 

इसमें बच्चे की गलती नहीं है, जब मैं सोनू निगम को गाते सुनता तो मेरी भी यही प्रतिक्रिया होती

Advertisement


एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 

बच्चा सोच रहा है, गा तो ऐसे रहा है जैसे सोनू निगम हो

 

 

शिवांश नाम के यूजर ने लिखा,  

बहुत प्यारा. वह सच में भाग्यशाली है, जो अपने शुुरुआती दिनों में आपसे ‘सरगम’ सुन रहा है.

 

 

एक यूजर ने लिखा, 

अन्य सभी लोगों की तरह इस एंजेल की भी आंखें खुली रह गई. 

 

 

एक और यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी. लिखा, 

इस आदमी में कोई ‘जादू’ है या यह आदमी ही ‘जादुई’ है.

ये भी पढ़ें -  "अगर शाहरुख फाइट मारते, तो मैं अब भी उनके लिए गा रहा होता"- सोनू निगम

वीडियो: इस पुरानी फोटो के जरिए सोनू निगम ने बताया, किशोर कुमार कितने ख़ुराफ़ाती थे!

Advertisement