"अगर शाहरुख फाइट मारते, तो मैं अब भी उनके लिए गा रहा होता"- सोनू निगम
सोनू ने कहा कि एक्टर्स अपनी पसंद बता सकते हैं लेकिन कभी सिंगर के लिए लड़ते नहीं हैं.

Sonu Nigam ने कहा है कि एक्टर्स सिंगर्स के लिए लड़ते नहीं है. अगर एक्टर्स ऐसा करते तो आज सोनू, Shahrukh Khan के साथ काम कर रहे होते. सोनू ने ये बात ज़ूम एंटरटेनमेंट के साथ एक इंटरव्यू में कही है. सोनू ने आगे ये भी कहा कि एक्टर्स अपनी पसंद बता सकते हैं लेकिन कभी सिंगर के लिए लड़ते नहीं हैं.
ज़ूम एंटरटेनमेंट के इंटरव्यू में सोनू से सवाल पूछा गया कि बहुत सारे एक्टर्स ने अपनी फिल्मों में उनकी आवाज़ के लिए लड़ाई की है. वो चाहते हैं कि सोनू उनके लिए गाने गाएं. इस बात का जवाब देते हुए सोनू ने बताया कि ऐसा है नहीं. सोनू ने कहा,
लाल सिंह चड्ढा के लिए गाया गाना“अगर ऐसा होता तो मैं शाहरुख़ ख़ान के लिए अभी भी गाने गा रहा होता. एक्टर्स सिंगर्स के लिए नहीं बोलते हैं. उनको लगता है कि सिंगर सेलेक्ट करना डायरेक्टर और म्यूजिक कंपोजर का काम है. ज़्यादा से ज़्यादा एक्टर कह सकते हैं कि उनकी पंसद ये सिंगर है लेकिन उससे ज़्यादा नहीं.”
इंटरव्यू के दौरान सोनू ने आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में काम करने के बारे में भी बात की. खबरें थीं कि आमिर के जोर देने पर सोनू ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म के गाने गाए. इस बात पर सोनू ने कहा कि आमिर लाल सिंह चड्ढा के प्रोड्यूसर और एक्टर थे. इसलिए उन्होंने एक स्पेशल सिंगर के लिए कहा था.
ये भी पढ़ें: सोनू निगम को धक्का देने वाला उद्धव ठाकरे के MLA का बेटा, टीम का आरोप
जब राजकुमार हिरानी ने सोनू के लिए लड़ाई लड़ीसोनू ने इंटरव्यू में बताया कि,
सोनू का करियर“जैसे PK में जब मैंने गाना (भगवान है कहां रे तू) गाया था, तो म्यूज़िक कंपनियों के साथ मेरा झगड़ा हो गया था. वे नहीं चाहते थे कि मैं गाऊं. लेकिन राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा ने उनकी बात टाल दी और कहा कि सोनू ही गाएगा."
90 के दशक और 2000 के दशक की शुरुआत में सोनू निगम की गिनती बॉलीवुड के सबसे बड़े सिंगर्स में होती थी. उन्होंने 'ये दिल दीवाना' (परदेस), 'सतरंगी रे' (दिल से), 'तन्हाई' (दिल चाहता है), 'साथिया' (साथिया), और 'संदेशे आते हैं' (बॉर्डर) समेत सैकड़ों हिट गाने गाए हैं. हाल के महीनों में ‘मिशन मजनू’, ‘शहजादा’, ‘आदिपुरुष’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ जैसी फिल्मों में भी सोनू के गाए गाने सुने गए.
ये भी पढ़ें: सोनू निगम के पापा के घर से 72 लाख चोरी, CCTV में पुराना ड्राइवर बैग ले जाते दिखा
वीडियो: शिवसेना MLA के बेटे ने सोनू निगम से हाथापाई क्यों की? सोनू ने सुनाई पूरी कहानी

