The Lallantop

तुक्के में मिला पूर्व पाकिस्तानी PM का किडनैप्ड बेटा

3 साल बाद पूर्व पीएम का बालक मिल गया है. मिलने की कहानी थोड़ी फिल्मी है. पढ़िए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जस्ट इमेजिन. कोई इंडियन प्राइम मिनिस्टर है, पूर्व वाला. उस एक्स प्राइममिनिस्टर का बेटा किडनैप कर लिया जाए. इसके बाद क्या माहौल होगा. भाईसाब एंड बहनजी, न्यूज चैनल वाले स्क्रीन फाड़कर बाहर निकल आएंगे. अब इमेजिनेशन से बाहर निकलिए. क्योंकि पाकिस्तान में 3 साल पहले वहां के पूर्व प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी के बेटे अली हैदर को किडनैप कर लिया गया था. लेकिन फाइनली अली हैदर अब आजाद करा लिए गए हैं. थैंक्स टू अमेरिका एंड अफगानिस्तान. अली हैदर को 2013 में मुल्तान से किडनैप कर लिया गया था. अली हैदर चुनावी रैली कर लौट रहे थे, तभी ओसामा बिन लादेन के आतंकी संगठन अलकायदा के आतंकियों ने किडनैप किया था. 3 सालों से कोशिशें की जा रही थीं, लेकिन अब जाकर अमेरिका और अफगानिस्तान ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर अली हैदर को छुड़ा लिया है.  
गिलानी के बेटे का रेस्क्यू तुक्के में हो गया. मतलब, किसी को ये नहीं पता था कि जहां फोर्स रेड मारने जा रही है, वहां हैदर बंधक हैं. उनको अफगानिस्तान के गियान जिले से छुड़ाया गया है. यूएस स्पेशल ऑपरेशन फोर्स और अफगानी फौज ने मिलकर एक कम्पाउंड में हमला किया. उन्हें शक था कि अंदर लश्कर के आतंकी हैं. उनके साथ कई बंधक भी हैं. लेकिन इस बात की कोई खबर नहीं थी कि वो गिलानी के बेटे अली हैदर हैं .
रेस्क्यू टीम ने जब फायरिंग शुरू की, तो चार आतंकी पास के मैदान में भाग गए. कमांडोज़ ने चारों का पीछा कर के उन्हें मार दिया. वहीं मैदान में ही एक निहत्था आदमी भी था. उसने इशारा किया कि वो सरेंडर करना चाहता है. बाद में पता चला कि ये एक बंधक है. ये अली हैदर गिलानी थे. गिलानी को लेने के लिए पाकिस्तान से एक एयरक्राफ्ट भेजा गया. अली के भाई और पाकिस्तान के फॉरेन ऑफिस के एक ऑफिसर अफगानिस्तान गए हैं. मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें रवाना किया जाएगा. बता दें कि यूसुफ रजा गिलानी 2008 से 2012 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे. (ये स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रही आकांक्षा ने लिखी है.)

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement