The Lallantop

यही बचा था, MCD सदन में AAP और BJP पार्षदों के बीच चले थप्पड़, वीडियो वायरल

माइक तोड़ने, पानी फेंकने, कागज के गोले बनाकर फेंकने के बाद अब थप्पड़बाजी का वीडियो आया.

Advertisement
post-main-image
MCD सदन में थप्पड़बाजी के दौरान का वीडियो. (आजतक)

दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर जो बवाल चल रहा है, वैसे नज़ारे कम ही देखने को मिलते हैं. हल्ला-हंगामा, बोतलों की फेंका-फेंकी, माइक तोड़ने के बाद MCD सदन के भीतर से अब जो वीडियो सामने आया है वो शर्मनाक है. सदन के अंदर अब थप्पड़बाजी भी हो गई है. वीडियो में दिख रहा है कि बीजेपी के पार्षद आम आदमी (AAP) के पार्षद के मुंंह पर मारते हैं और उसके बाद AAP पार्षद ने बीजेपी वाले को थप्पड़ मार दिया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो में दिख रहा है कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. एक-दूसरे को धकियाते माननीय पार्षद अपनी और सदन की मर्यादा को लांघते नजर आ रहे हैं. कुछ नेता धैर्य के साथ बीच-बचाव भी कर रहे हैं. लेकिन तभी AAP के पार्षद बीजेपी के प्रमोद गुप्ता को थप्पड़ जड़ देते हैं. इससे ठीक पहले AAP पार्षद के मुंह पर मारा जाता है. इसी वीडियो में ये भी दिख रहा है कि दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर पानी भी फेंक रहे हैं.

Advertisement
रात भर चला बवाल

मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के बाद जब बारी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव की आई तो भयंकर बवाल हो गया. थप्पड़ मारने वाले वीडियो से पहले भी एक और वीडियो सामने आया था. इस वीडियो को देखकर ऐसा नहीं लगता कि यहां चुने हुए नेता बैठे हैं. ऐसा लगा जैसे कि शरारती छात्रों की क्लासरूम का वीडियो है जहां दो गुटों में विवाद हो गया और वो एक दूसरे पर कागज़ के गोले बनाकर फेंक रहे हैं.

ये वीडियो भी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव के दौरान का है. महिला पार्षद सीट के नीचे छुपकर खुद को बचाने की कोशिश कर रही हैं क्योंकि दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर कागज़ के गोले बनाकर फेंक रहे हैं.

Advertisement
कैसे होता है स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव?

इस कमेटी में कुल 18 सदस्य होते हैं. इनमें 6 सदस्यों का चुनान सदन की पहली बैठक में होता है. इन सदस्यों का चुनाव प्रेफरेंशियल वोटिंग से होता है. यानी पार्षदों को उम्मीदवारों को अपनी पंसद के क्रम में नंबर देने होते हैं. ऐसे में अगर पहले प्रेफरेंस से चुनाव नहीं हो पाता तो काउंटिंग आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से होती है. यानी दूसरे और तीसरे नंबर के प्रेफरेंस पर जाया जाता है. यहां मामला पेचीदा हो जाता है. इन छह के अलावा 12 सदस्यों को 12 अलग-अलग जोन से चुनकर के लाया जाता है. सदन के अंदर ये मामला तब और बिगड़ गया जब डिप्टी मेयर के चुनाव में AAP के कुछ पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर दी.

फिलहाल खबर ये है कि सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है. चुनाव की प्रक्रिया अब कल आगे बढ़ाई जाएगी.

वीडियो: MCD चुनाव के महीने भर बाद भी दिल्ली को मेयर क्यों नहीं मिल रहा?

Advertisement