कब्र से आती है गाने की आवाज, घरवाले पहुंचे पुलिस के पास
मेरठ की ये कब्र है. जिसमें एक आदमी को दो महीने पहले दफनाया गया था.
Advertisement

फोटो - thelallantop
मेरठ में एक गांव है, जलालपुर. यहां एक कब्र से गाना गुनगुनाने की आवाज आ रही है. ये कब्र है इरफान की.
इरफान की मौत बीते 25 फरवरी को बीमारी से हुई थी. उसके घरवालों का मानना है कि इरफान की मौत ऊपरी हवा यानी भूत प्रेत के चक्कर से हुई थी. जब इरफान का छोटा भाई रिजवान उसकी कब्र पर फातिया पढ़ने गया तो उसे कब्र में एक सुराग से आवाज सुनाई पड़ी. किसी भौंरे के गुनगुनाने जैसी. रिजवान हैरत मे पड़ गया. भाग के अपने पिता सबीरूद्दीन के पास गया. सबीरूद्दीन ने डीएम से फरियाद की कि कब्र से मुर्दे को निकलवाकर जांच कराएं. गांव वाले कह रहे हैं कि सबीरुद्दीन के परिवार को भ्रम है. जो व्यक्ति 2 महीने पहले मर गया हो उसकी कब्र से आवाज कैसे आ सकती है. ये खबर फैलने के बाद मीडिया भी वहां पहुंची. कैमरों के सामने इरफान को कोई आवाज सुनाई नहीं दी. पुलिस ने थाना स्तर की जांच के बाद फाइल डीएम को भेज दी है. आगे उनका आदेश आए तो जांच में तेजी आए.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement















