The Lallantop

'With You' गाने में रैपर एपी ढिल्लों के जूते देख बुरी तरह भड़के लोग, बोले- 'तिरंगे का अपमान'

फ़ोटोज़ पर विवाद बढ़ने का बाद एपी ढिल्लों ने उन्हें डिलीट कर दिया, लेकिन लोगों ने स्क्रीनशॉट लेकर वायरल कर दिया.

Advertisement
post-main-image
इन फ़ोटोज पर लोगों ने दावा किया कि एपी ढिल्लों नें भारतीय तिरंगे झंडे जैसे दिखने वाले जूते पहने हैं. (फ़ोटो/इंस्टाग्राम @banitasandhu)

पंजाबी-कनाडियन सिंगर-रैपर एपी ढिल्लों ने अपने नए गाने 'With You' को प्रमोट करने के लिए अपने सोशल मीडिया पर कुछ फ़ोटोज शेयर की थीं. लेकिन इन फ़ोटोज पर विवाद हो गया है. कई लोगों ने दावा किया कि एपी ढिल्लों नें भारतीय तिरंगे झंडे जैसे दिखने वाले जूते पहने हैं और ऐसा करके उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है. फ़ोटोज़ पर विवाद बढ़ने के बाद एपी ढिल्लों ने इन तस्वीरों को डिलीट कर दिया, लेकिन यूजर्स ने स्क्रीनशॉट लेकर इन्हें वायरल कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हाल ही में एपी ढिल्लों का नया गाना एक्ट्रेस बनिता संधू के साथ आया है. दोनों ने 'With You' गाने को प्रमोट करने के लिए 11 अगस्त को अपने-अपने इंस्टाग्राम पर फ़ोटोज और वीडियोज़ शेयर किए. लेकिन लोगों का ध्यान उनके गाने से ज़्यादा उनके जूतों पर गया. उनकी फ़ोटोज़ और वीडियो की आलोचना होने के बाद उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दीं. लेकिन एक्ट्रेस बनिता के सोशल मीडिया पर आप अभी भी पोस्ट देख सकते हैं.

Advertisement

पोस्ट पर सुनील नाम के यूजर ने कॉमेंट किया,

"शर्म आती है, तुमने तिरंगे जूते पहने."

रूपम तिवारी नाम के यूजर ने लिखा, 

Advertisement

"लेकिन ये रंग के जूते क्यों? इस समय मैं बहुत निराश फैन हूं."

एपी ढिल्लों की फ़ोटोज़ का स्क्रीनशॉट लेकर X पर भी शेयर किया गया. एक X यूजर ने लिखा, 

"यहां एपी ढिल्लों हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए जूते पहनते हैं, लेकिन इस पर कोई नाराजगी नहीं जताई गई."

दूसरे X यूजर ने लिखा,

"ये हैं पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों. 15 अगस्त से ठीक पहले इन्होंने अपने जूते दिखाते हुए ये फोटो डाली है. इन्होंने अपने जूतों का कलर कॉम्बिनेशन "तिरंगा" रखा है. क्या यह हमारे भारतीय तिरंगे का अपमान नहीं है?"

तीसरे X यूजर ने लिखा,

"एपी ढिल्लों के जूतों में कुछ गड़बड़ है! हैं ना?"

एपी ढिल्लों की एक डॉक्यूमेंट्री "AP Dhillon: First Of A Kind" आने वाली है. इस सिलसिले में वो भारत आए हुए हैं. ढिल्लों को ज़्यादातर लोग उनके म्यूजिक की वजह से जानते हैं. ‘With You’ गाना रिलीज़ होने के बाद एपी ढिल्लों और एक्ट्रेस बनिता संधू के रिश्ते को लेकर भी अफवाहें उड़ रही हैं. संधू ने 2018 में वरुण धवन के साथ शूजीत सरकार की फिल्म "अक्टूबर" से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. 

वीडियो: नेहा कक्कड़ के साथ गाना बनाने वाले ने बताया पंजाबी गानों में गाली, गन और शराब की सच्चाई

Advertisement