The Lallantop

सिद्धू मूसेवाला की मां ने बेटे को दिया जन्म, पिता ने शेयर किया फोटो

मशहूर पंजाबी गायक Sidhu Moosewala की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है. मूसेवाला के पिता बलकौर सिद्धू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है.

Advertisement
post-main-image
सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है.

सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजी है. उनकी मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है. बच्चे का जन्म रविवार, 17 मार्च की सुबह करीब 5 बजे बठिंडा के एक प्राइवेट अस्पताल में हुआ है. मूसेवाला के पिता बलकौर सिद्धू ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. उन्होंने बच्चे का फोटो भी शेयर किया है. 
फोटो के साथ बलकौर सिद्धू ने अपनी पोस्ट में लिखा, 

Advertisement

शुभदीप को चाहने वाली लाखों-करोड़ों आत्माओं के आशीर्वाद से, भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है. भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं. 

सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था. साल 2022 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे. उनकी मौत के बाद उनकी मां ने आईवीएफ तकनीक के जरिये बच्चे को जन्म देने का फैसला लिया था. मूसेवाला की मां 58 साल की उम्र में मां बनी हैं. मूसेवाला ने 2022 में मानसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था. उनके चुनावी एफिडिविट के मुताबिक उस समय उनकी मां की उम्र 56 साल थी.

Advertisement

29 मई, 2022 की शाम को मानसा के जवाहरके गांव में 6 शूटरों ने गोलियां मारकर मूसेवाला की हत्या कर दी थी. वो थार गाड़ी में सवार थे, तभी उनपर करीब 30 राउंड फायरिंग की गई थी. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. तब मूसेवाला की उम्र 28 साल थी. इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली थी.:

ये भी पढ़ें:-फैन्स ने मूसेवाला का ऐसा कौन सा सपना पूरा कर दिया, जो मां भावुक हो गईं?

पंजाब पुलिस के मुताबिक कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था. पुलिस ने इस मामले में 35 आरोपियों को नामजद किया है. इनमें से 4 की मौत हो चुकी है.

Advertisement

वीडियो: पंजाबी कंपोजर बंटी बैंस पर हुआ जानलेवा हमला, सिद्धू मूसेवाला से क्या कनेक्शन?

Advertisement