The Lallantop

सिद्धू मूसेवाला मर्डर के लिए हथियार भेजने वाला पाकिस्तानी कौन? NIA ने बता दिया

हामिद ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को असॉल्ट राइफल और दूसरे हथियारों की सप्लाई की बात कही. हामिद ने ये भी कहा कि वो गोल्डी बराड़ के संपर्क में है और उसने उसे कई बार हथियार मुहैया कराए हैं.

Advertisement
post-main-image
सिद्धू मूसेवाला मर्डर में बड़ा खुलासा. (फोटो: Twitter)

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या को लेकर नया खुलासा हुआ है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के मुताबिक, सिंगर की हत्या के लिए इस्तेमाल में किए गए हथियारों की सप्लाई पाकिस्तान के एक शख्स ने की थी. शख्स का नाम हामिद बताया जा रहा है, जो फिलहाल दुबई में रहता है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आज तक में छपी खबर के मुताबिक, NIA की रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि शहजाद नाम के एक युवक ने कई बार दुबई का दौरा किया और इस दौरान वो फैजी खान नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया. फैजी पाकिस्तानी नागरिक है और दुबई में हवाला ऑपरेटर के रूप में काम करता है. फैजी खान ने शहजाद को हामिद नाम के शख्स से मिलवाया, जो एक पाकिस्तानी नागरिक और हथियार तस्कर है. शहजाद और हामिद ने भारत में हथियारों की तस्करी और गोला-बारूद की खेप की आपूर्ति के कारोबार के बारे में चर्चा की. 

इस दौरान हामिद ने शहजाद को ये भी बताया कि हम सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए हथियार सप्लाई करने जा रहे हैं. हामिद ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को असॉल्ट राइफल और दूसरे हथियारों की सप्लाई की बात कही. हामिद ने ये भी कहा कि वो गोल्डी बराड़ के संपर्क में है और उसने उसे कई बार हथियार मुहैया कराए हैं. NIA के मुताबिक, अपने दावे को सही साबित करने के लिए हामिद ने अंसारी को अपने फोड की रिकॉर्डिंग भी सुनाई थी, जिसमें गोल्डी बराड़ को हथियारों की आपूर्ति से जुड़ी बातचीत थी. 

Advertisement
गांव में ही हुई थी मूसेवाला की हत्या

सिद्धू मूसेवाला की पिछले साल मई में हत्या की गई थी. उन्हें सरेआम गोलियां मारी गई थीं. पोस्टमार्टम में सिद्धू के शरीर पर गोलियों के 24 निशान मिले थे. उनकी हत्या की जिम्मेदारी देश से बाहर बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी. उसी ने लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर मूसेवाला की हत्या की पूरी प्लानिंग की थी और फिर अपने शूटर्स के जरिए हत्या को अंजाम दिया था. हाल ही में गोल्डी बराड़ ने आज तक की क्राइम टीम में डिप्टी एडिटर अरविंद ओझा से फोन पर बात की थी. इस दौरान उसने कहा था,

''सिद्धू मूसेवाला की मर्डर की प्लानिंग में मैं अकेला नहीं था. कई लोग शामिल थे. सिद्धू की हत्या करने का कोई एक कारण नहीं था. उसके बहुत सारे कारण थे. उसके पास जरूरत से ज़्यादा पैसा था. पॉलिटिकल पावर और पुलिस की पावर थी, जिसका वो मिसयूज कर रहा था. उसको सबक सिखाना जरूरी था, जो हमने सिखा दिया. उसने ताकत के नशे में हमारा कुछ ऐसा पर्सनल नुकसान किया था, जिसकी माफी नहीं थी. ये चीजें मूसेवाला को हमारे दुश्मनों से कनेक्ट करती हैं, जो हमारे साथियों को मारने में शामिल रहे. हमने पहले भी ये बताने की कोशिश की थी. मूसेवाला के (पंजाब) DGP के बेटे से संबंध थे. CM के साथ उठना-बैठना था. उससे कौन पूछताछ करता. सो इसपर किसी ने ध्यान नहीं दिया."

पुलिस अभी तक इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. घटना का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई पहले से जेल में बंद है. जबकि गोल्डी बराड़ समेत कई और आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

Advertisement

वीडियो: एसिड अटैक की शिकार प्रज्ञा प्रसून ने शाहरूख खान और उनके NGO से मदद मांगी है, अब तक जवाब नहीं आया.

Advertisement