The Lallantop

नोएडा के Gardens Galleria में गोली चलाने के आरोपियों में से एक का 'BJP कनेक्शन'

नोएडा पुलिस ने संचित बंसल समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उसने फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल को अवैध हथियार बताया. रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को आरोपियों के कब्जे से पिस्टल के अलावा एमजी हेक्टर कार बरामद हुई है.

Advertisement
post-main-image
पुलिस को आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और एमजी हेक्टर कार बरामद हुई है. (फोटो- इंडिया टुडे)

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में 22 सितंबर के दिन पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था (Noida Gardens Galleria mall). मामला इतना बढ़ा कि तीन लोगों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग करने वाले आरोपियों में से एक का ‘BJP कनेक्शन’ होने का दावा किया गया है. इस आरोपी का नाम संचित बंसल है. वो सोशल मीडिया पर खुद को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का मेरठ मंडल कोषाध्यक्ष बताता है. पुलिस ने संचित बंसल को गिरफ्तार कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा सेक्टर 18 स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में शराब पार्टी के दौरान ये घटना हुई. आरोपियों ने मॉल के ऑस्कर बार में बैठकर पहले शराब पी, फिर डांस के दौरान विवाद हो गया. विवाद के बाद मॉल की पार्किंग में फायरिंग की गई. आरोप है कि संचित बंसल ने ही अमित नाम के व्यक्ति पर फायरिंग की. नोएडा पुलिस ने बंसल समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उसने फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल को अवैध हथियार बताया. रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को आरोपियों के कब्जे से पिस्टल के अलावा एमजी हेक्टर कार बरामद हुई है.

Image
पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के मेरठ मंडल कोषाध्यक्ष संचित बंसल को गिरफ्तार किया है.

घटना के बाद संचित के फेसबुक अकाउंट से कई जानकारियां सामने आईं. रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक प्रोफाइल से लगता है कि उसकी भारतीय जनता युवा मोर्चा में खासी पैठ है. संचित के पिता खुर्जा से पूर्व चेयरमैन और बुलंदशहर जिला के बीजेपी नेता हैं. 

Advertisement
fb
संचित के फेसबुक अकाउंट से कई जानकारियां सामने आईं.

मामले को लेकर ACP मनीष कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई जारी है. आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस मामले में मॉल के प्रबंधन से भी जवाब तलब कर रही है, और इस बात की जांच की जा रही है कि सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई.

कांस्टेबलों से गलती से गोली चली थी

गार्डन गैलेरिया मॉल में या उसके आसपास पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं. हाल ही में यहां दो पुलिस कांस्टेबलों से कथित तौर पर गलती से गोली चल गई थी. वहीं इस महीने की शुरुआत में गार्डन गैलेरिया मॉल के 'एफ बार एंड लाउन्ज' बार में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. लेकिन लड़ाई का कारण क्या था, ये सामने नहीं आया था.

वीडियो: नोएडा पुलिस ने हाइटेक चोरों को करोड़ो की गाड़ियों के साथ पकड़ा, चंद सेकेंडों में चुरा लेते थे कार

Advertisement

Advertisement