यार वो एडवेंचर बड़ा गजब होता है, जिसमें पैराशूट लेकर हवाई जहाज से फांद पड़ते हैं. गूगल पर ढूंढा-ढांढा तो पता चला कि उसका नाम स्काई डाइविंग होता है. यूट्यूब पर वीडियो देखो तो बड़ा गजब-गजब लोग मिलते हैं. कोई कला लगाते हुए नीचे आता है तो कोई कुत्ते को साथ लेकर फांद पड़ता है. नीचे आने के बाद कुत्ता बड़े प्रेम से मालिक को चाटता है.
शू-परमैन: हवा में निकल गए जूते को कैच करके पहन लिया
दुनिया में एक से एक भैरंट लोग पड़े हैं. एक से मिल लो.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Advertisement
ऐसा ही एक वीडियो मिला, जिसमें एक आदमी हवाई जहाज से फांदा और हवा में ही उसका जूता खुलकर उड़ गया. पहली बार में तो यही फीलिंग आती है कि इसका जूता अब नहीं मिलेगा, लेकिन वो बज्र जिद्दी आदमी था. दो-चार बार पैराशूट को वैसे ही ढील दी, जैसे पतंग को देते हैं और फिर जूता उसके हाथ में आ गया. हाथ में क्या आया... भम्म से छाती पर लगा, लेकिन लौंडे ने कैच कर लिया और पहन भी लिया.
और ये पूरी नौटंकी हुई बीच हवा में. भाई अपना जब नीचे आया तो छाती पर वो लाल चकत्ता दिखा रहा था, जो जूते की वजह से बन गया. खैर, इत्ती एडवेंचरस चीज पढ़ने के बजाय देख ल्यो. उसी में ज्यादा मजा है. लेओ.
Advertisement
https://www.youtube.com/watch?v=wccui66kg_U
Advertisement










