The Lallantop

शैलजा का मर्डर करके निखिल हांडा ने एक और महिला को फोन किया, कहा- मैंने उसे मार दिया

फेसबुक पर दो आईडी बनाकर महिलाओं से दोस्ती करता था निखिल.

Advertisement
post-main-image
निखिल और शैलजा की दोस्ती मर्डर पर जाकर खत्म हुई.
शैलजा द्विवेदी मर्डर केस में पुलिस की पूछताछ में मेजर निखिल हांडा ने और भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. साथ ही उसने और भी दो महिलाओं के साथ संबंध होने की बात कबूली है. महिलाओं से बात करने के लिए वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता था.
सोशल मीडिया पर करता था महिलाओं से दोस्ती
निखिल ने एनडीए से ट्रेनिंग ली थी. वो करीब दस साल से सेना में था. लड़कियों से संबंध बनाने के लिए वह सोशल मीडिया का यूज लेता था. उसने दो अकांउट बना रखे थे. एक पर उसने अपनी असली पहचान बता रखी थी जबकि दूसरे अकांउट पर खुद को दिल्ली का एक बिजनेसमैन बताता था. इसी अकांउट से वो महिलाओं को रिक्वेस्ट भेजता था. एड हो जाने पर उनसे बातचीत कर दोस्ती कर लेता था. 2015 में श्रीनगर में पोस्टिंग के दौरान शैलजा से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई. उसके दो और महिलाओं के साथ संबंध बताए जा रहे हैं.
निखिल हांडी के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगा फोटो.
निखिल हांडी के सोशल मीडिया अकाउंट पर लगा फोटो.

शैलजा के चक्कर में दीमापुर ट्रांसफर करवा लिया
शैलजा के पति मेजर अमित 2015 में दीमापुर में पोस्टेड थे. वो भी उनके साथ ही रहतीं थी. शैलजा से करीब छह महीने बातचीत के बाद निखिल ने अपनी असली पहचान बताई. तब तक दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी. निखिल की फैमिली दिल्ली के साकेत में रहती है. शैलजा के चक्कर में ही उसने अपना ट्रांसफर श्रीनगर से नागालैंड के दीमापुर करवा लिया. वहां पर वो शैलजा के पड़ोस में ही रहता था. शैलजा ने उसकी जान पहचान अपने पति अमित से करवाई. इसके बाद निखिल का अमित के घर आना जाना हो गया था.
नजदीकियां बढ़ीं तो बात शादी तक आ गई
धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ती गई. निखिल और शैलजा दोनों पहले से शादीशुदा थे. निखिल की पांच साल की बेटी और तीन साल का एक बेटा है. शैलजा का एक बेटा है. निखिल शैलजा के लिए सीरियस हो गया था. उसने एक दिन शैलजा के सामने शादी का प्रपोजल रखा. लेकिन शैलजा ने मना कर दिया. इसके बाद भी दोनों की दोस्ती जारी रही.
आरोपी मेजर निखिल और मृतक का पति अमित.
आरोपी मेजर निखिल और मृतक का पति अमित.

दो महीने पहले शैलजा के पति अमित का तबादला दिल्ली हो गया. वो फैमिली सहित यहां शिफ्ट हो गए. लेकिन निखिल और शैलजा की दोस्ती और बातचीत जारी रही. पुलिस के मुताबिक पिछले छह महीने में दोनों के बीच करीब 2000 बार कॉल पर बातचीत हुई. एक दिन शैलजा के पति मेजर अमित ने दोनों को वीडियो कॉल करते हुए देख लिया जिसपर उन्होंने नाराजगी जताई थी. इसके बाद दोनों की बातचीत कम हो गई.
शैलजा ने दी थी शिकायत करने की चेतावनी
निखिल ने इसके बाद भी शैलजा को बार-बार फोन कर शादी के लिए दबाव डाला. जब बात ज्यादा बढ़ गई तो शैलजा ने निखिल को धमकी दी कि वो सीनियर अधिकारियों से इसकी शिकायत करेगी और उसका कोर्ट मार्शल करवाएगी. इसके बाद निखिल ने उसे कॉल करना कम कर दिया. जून के शुरू में जब उसे पता चला कि पैर में चोट लगने से शैलजा मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती है तो वो भी माइग्रेन का इलाज करवाने दिल्ली के मिलिट्री हॉस्पिटल में एडमिट हो गया. जब शैलजा को वहां से छुट्टी मिल गई तो निखिल भी वहां से डिस्चार्ज हो गया. लेकिन उसने अपने बेटे को बीमार होने पर वहीं एडमिट करवा दिया. शैलजा यहां रोज फिजियोथैरेपी के लिए आती थी.
एक पार्टी में निखिल और शैलजा.
एक पार्टी में निखिल और शैलजा.

क्या हुआ हत्या वाले दिन?
23 जून को जब शैलजा फिजियोथैरेपी के लिए आई निखिल पहले से अस्पताल में था. वहां वो दोनों मिले और निखिल की कार में बैठकर वहां से निकले. रास्ते में निखिल की पत्नी का फोन आया जिसमें उसने निखिल और शैलजा के रिश्तों के बारे में पूछा. फोन पर दोनों में लड़ाई हुई. निखिल ने शैलजा से कहा- मैं तुम्हारे लिए अपनी पत्नी से लड़ाई कर चुका हूं और तुम फिर भी मेरे से शादी नहीं कर सकती. इस पर दोनों में लड़ाई हुई.
निखिल ने चार दिन पहले ही दो चाकू खरीदे थे. चाकू उसकी गाड़ी में ही रखे थे. उसने चाकू से शैलजा के गले पर वार किया. जिससे शैलजा घायल हो गई. इसके बाद निखिल ने शैलजा को गाड़ी से बाहर उतार उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी जिससे यह एक्सीडेंट लगे.
इसी कार में शैलजा की हत्या की निखिल ने.
इसी कार में शैलजा की हत्या की निखिल ने.

इसके बाद वो वापस हॉस्पिटल पहुंचा. वहां मेजर अमित ने उसे देखा. हॉस्पिटल से निकलकर साकेत में अपने घर पहुंचा. वहां उसने अपनी गाड़ी साफ की. घरवालों ने खून के बारे में पूछा तो कह दिया कि कोई जानवर गाड़ी के नीचे आ गया था. वहां से निकल एक वकील के पास पहुंचा. और बचने के रास्ते पूछे तो वकील ने मना कर दिया. फिर अपने चाचा के घर पहुंचा और कुछ पैसे लिए. फिर एक बार घटनास्थल पर चक्कर लगाकर आया. वहां पुलिस को देखकर मेरठ के लिए निकल गया. कैंट पहुंचा और ऑफिसर मेस में जाकर बैठ गया. उसने फोन बंद कर लिया था. उसने एक बार घर पर फोन कर पुलिस के बारे में पूछा था जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस हो गई. फिर टोल पर लगे कैमरे में गाड़ी की फुटेज दिखी. जिससे पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई.
निखिल ने बताया कि शैलजा की हत्या के बाद उसने अपनी एक दूसरी दोस्त को फोन करके बताया कि उसने शैलजा को मार दिया है. इस पर उसने फोन काट दिया और दोबारा फोन न करने को कहा. निखिल ने शैलजा का फोन तोड़ दिया और कचरे में फेंक दिया.
पुलिस अब निखिल के परिजनों और दूसरी महिला मित्रों से पूछताछ करने वाली है. कोर्ट ने निखिल की चार दिन की रिमांड पुलिस को दी है. पुलिस अब उसे मेरठ लेकर जाएगी और आगे की जांच करेगी.


ये भी पढ़ें-
क्या लव-अफेयर के चलते एक मेजर ने की दूसरे मेजर की पत्नी की हत्या?

शैलजा ने शादी से मना किया था, इसलिए मेजर निखिल ने उसे चाकू मारा, फिर गाड़ी से कुचला

वीरप्पन को मारने वाले के विजय कुमार ने बताया, पुलिसवाले क्यों लगाते हैं काला चश्मा?

हापुड़ में गोकशी के शक में मारे गए कासिम की इस तस्वीर की कहानी क्या है

कश्मीर: जो लड़ाके कभी भारत के लिए आतंकवादियों से लड़े, हमने उनको दगा दिया

वीडियो-महबूबा मुफ़्ती के नाम का मजाक उड़ाने वाले लोग किस खतरनाक गैंग के हैं?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement