The Lallantop

पद्मावत: रणवीर के पहले अलाउद्दीन खिलजी का रोल कौन करने वाला था?

जान लोगे तो मुंह खुला रह जाएगा क्योंकि ये आदमी सबसे बड़ा सुपरस्टार है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बड़े-बड़े स्टार जब और बड़े हो जाते हैं, तब फिल्म में काम करने के लिए महज ज्यादा पैसे ही नहीं, ज्यादा रोल भी चाहते हैं. या फिर यूं कहें कि सेंट्रल किरदार चाहते हैं. अब पैडमैन के पोस्टर ही देख लीजिए. राधिका आप्टे और सोनम कपूर कहां हैं? हैं भी या नहीं, मालूम नहीं पड़ता. पद्मावत के पोस्टर इससे उलट हैं. फिल्म के नाम (पिछले नाम) से लेकर पोस्टर तक, फिल्म का पूरा फोकस दीपिका पादुकोण पर है. इसीलिए इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर ने पद्मावत में किरदार करने से मना कर दिया.
कैच न्यूज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ भंसाली राजा रतन सिंह के किरदार (शाहिद कपूर) के लिए पहले शाहरुख़ खान के पास गए थे. मगर शाहरुख़ ने ये कहकर मना कर दिया कि पूरी फिल्म का फोकस तो पद्मिनी और खिलजी पर है.
फिर भंसाली ने शाहरुख़ को फिल्म में बड़ा हिस्सा देने के लिए उन्हें खिलजी का किरदार दिया. मगर शाहरुख़ ने कुछ समय पहले ही 'रईस' में 'मियां भाई' का किरदार निभाया था. जिसके लिए उन्हें हिंदुत्ववादी ग्रुप्स से काफी विरोध झेलना पड़ा था. अगर इस बार वो खिलजी का रोल करते तो शायद इंडिया में रह न पाते. इस तरह ये कमाल का फिल्म शाहरुख़ ने मीठे तरीके से लौटा दी. मगर यार, सोचो, दीपिका शाहिद की जगह शाहरुख़ का साफा बांध रही होती तो क्या सही सीन बनता.

 पढ़ें: पता है दीपिका, शाहिद और रणवीर ने पद्मावत के लिए कितने पैसे लिए हैं?

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement