The Lallantop

शाहिद अफरीदी के हाथ में बल्ला आया और 14 गेंदों पर 51 रन टंग गए

वहाब रियाज़ की चार गेंदों पर चार छक्के भी मारे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
22 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 साल के एक लड़के का पदार्पण हुआ था. वो जबरदस्त छक्के-चौके बरसाता था. यहां तक कि उसके नाम सबसे तेज वनडे सेंचुरी मारने का भी रिकॉर्ड कई सालों तक रहा. वो आज भी उतने ही लंबे छक्के मारता है. नाम शाहिद अफरीदी. पाकिस्तान का वो क्रिकेटर जो बूढ़ा होने का नाम ही नहीं ले रहा. अफरीदी ने अब 14 गेंदों पर 51 रन मारे हैं. शारजाह में चल रही टी10 लीग में अफरीदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके बॉलरों का धुआं निकाल दिया. अपनी इस मजेदार पारी में 7 छक्के मारे. अपनी टीम पखतून्स के लिए खेलते हुए कप्तान अफरीदी ने नर्दन वॉरियर्स के खिलाफ ये धमाका किया है. टीम के चार विकेट सस्ते में गिर जाने के बाद अफरीदी आए और गेंदबाजों को धोना शुरू कर दिया. अफरीदी ने पहली 9 गेंदों पर 37 रन ठोंक दिए. फिर 12 पर 43 और 14 गेंदों पर 51 बना दिए. अफरीदी की पारी का ये वीडियो देखिए-
गेंदबाजों में पाकिस्तान के धांसू लेफ्ट आर्म पेसर वहाब रियाज़ और इंग्लैंड के रवि बोपारा थे. वहाब की चार गेंदों पर अफरीदी के लगातार चार छक्के देखते ही बनते हैं. वहाब ने अपने दो ओवरों में 34 रन खाए. अफरीदी की 17 गेंदों पर 59 रनों की इस पारी में 7 छक्कों के अलावा तीन चौके भी थे. टीम का स्कोर 10 ओवरों में 135/5 हो गया. जवाब में वॉरियर्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं हुई. मगर वेस्टइंडीज के प्लेयर रॉवमैन पॉवेल ने 35 गेंदों पर शानदार 80 रन मारकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया मगर आखिरी में टीम 13 रनों से मैच हार गई. मोहम्मद इरफान की धांसू बॉलिंग के सामने वॉरियर्स को रन बनाना मुश्किल पड़ा. इसी के चलते टीम हार गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement