The Lallantop

अफरीदी के 'इंडिया प्रेम' पर बोले दाऊद के समधी- शर्म करो

शाहिद अफरीदी के बयान से पाकिस्तानी नाखुश हैं. बोल रहे हैं- शाहिद अब तुम इंडिया में रहो. जावेद मियांदाद भी गुस्सा गए

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जइसे तइसे पाकिस्तानी टीम इंडिया पहुंची. इंडिया में घुसते ही महकी पाकिस्तानी टीम के कप्तान साहेब शाहिद अफरीदी चहक उठे. बोले- इंडिया में हमेशा जितना प्यार मिलता है, इतना पाकिस्तान में भी नहीं मिला. उफ्फ उन्होंने ये क्या 'गुनाह' कर दिया. पाकिस्तान वालों की देशभक्ति जाग गई. हर्ट हो गए उधर के लोग. फीलिंग सैड स्टेटस पाकिस्तानी सोशल मीडिया बाजार में तैरने लगा. शाहिद अफरीदी को नोटिस तक भेज दिया गया इस बात के लिए.
दाऊद इब्राहिम के समधी जावेद मियांदाद भी बौखला गए. बोले, 'क्रिकेटर्स को ऐसी बात कहने से पहले शर्म आनी चाहिए. शेम ऑन यू शाहिद अफरीदी. ' जावेद मियांदाद याद हैं न, जिन्होंने इंडिया के खिलाफ चेतन शर्मा की  आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पाकिस्तानी टीम को मैच जिताया था. इंडिया में हमने हमेशा क्रिकेट को बहुत इन्जॉय किया है. यहां के लोगों से बहुत प्यार मिला है. इतना प्यार हमें पाकिस्तान में भी नहीं मिला. ये भी मैं आपको बता दूं. हम तो क्रिकेट को हमेशा इन्जॉय करते हैं. क्रिकेट ऐसी चीज है जो हमेशा लोगों को करीब लाई है. क्रिकेट से अच्छी और क्या चीज है. दोनों मुल्कों के लोग एक दूसरे के करीब आते हैं तो मैं समझता हूं कि इस चीज को सियासत से बिलकुल दूर रखना चाहिए: शाहिद अफरीदी
सोशल मीडिया सियासत नहीं देखती. बस जुट जाती है. ये सुनकर लोग भी जुट गए. ट्विटर पर. गुस्साकर पाकिस्तानी कहने लगे, 'शाहिद अफरीदी प्यार करने वाले इंडियंस के बीच में रहें. पाकिस्तान न आएं.' लगे हाथ लल्लन भी सोचने लगा कि इंडिया में शाहिद अफरीदी रुक गए तो मुलाकातें, बातें किस तरह की होंगी... शाहिद अफरीदी इंडिया में रह गए तो अइसे होंगे विजुअल shahid dhoni
afridi 3
shahid afridi pakistan
shahid nawaz
shahid dhoni-2
shahid-2
  एक पाकिस्तानी न्यूज एंकर लाइव शो में बोले- वतन को भूलने वालों पर लम एन नून ते (लानतें), तुम जैसे (शाहिद अफरीदी) सारे बावलों पर लानतें. ये देखो वीडियो https://www.youtube.com/watch?v=vKfC3VjQ7DY https://twitter.com/Zubairwani12/status/709278824664465408 https://twitter.com/YaSiR___kHaN/status/709277439227273217 fake wall https://twitter.com/omar_quraishi/status/709254136345264128 यहां देखो पूरा वीडियो https://www.youtube.com/watch?v=KDo_5vvFDoo&feature=youtu.be&a

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement