
पत्रकारों को मालूम नहीं था कि होटल का स्टाफ सीसीटीवी कैमरे के जरिये उनकी इस चार सौ बीसी को लाइव देख रहा है (सांकेतिक तस्वीर, क्रेडिट: James Baldwin Antiques)
पत्रकारों की नीयत खराब थी, अक्ल भी खराब हो गई नीयत खराब हो, तो अक्ल भी बर्बाद हो जाती है. इन चोर पत्रकारों को ध्यान नहीं रहा कि ऊपर सीसीटीवी कैमरा लगा है. जो हो रहा है, उसे होटल के कर्मचारी लाइव देख रहे हैं. होटल कर्मचारियों ने पत्रकारों को चोरी करते देख लिया. मगर वो उलझन में थे. भारत की एक मुख्यमंत्री का कारवां है. इतने बड़े, VVIP लोग हैं. न केवल भारत के, बल्कि ब्रिटेन के भी कई बड़े वहां साथ बैठकर डिनर कर रहे हैं. टोकें, तो टोकें कैसे.
पहले चोरी, फिर सीनाजोरी काफी सोचने के बाद कर्मचारियों ने फैसला किया कि खुलेआम न बोला जाए. तो जिन पत्रकारों ने चोरी की थी, सीधे उनसे बात की गई. उन्हें बताया गया कि उनकी हरकत कैमरे में कैद हो गई है. उनसे चोरी की गई चीजें वापस लौटाने को कहा गया. एक पत्रकार और बड़ा वाला 420 निकला. उसने चुराई हुई चीजें अपने बैग में न रखकर एक साथी पत्रकार के बैग में छुपा दी थीं. उसकी ये हरकत भी होटल कर्मचारियों ने सीसीटीवी कैमरे पर देख ली थी. जब उससे बात की गई, तो वो सीनाजोरी पर उतर आया. फिर होटल के पास कोई चारा नहीं रहा. उन्होंने कहा- अगर सीधे से नहीं मानोगे, तो पुलिस को बुलाएंगे. धमकी मिलने के बाद उस पत्रकार ने अपनी गलती मानी और 50 पाउंड का जुर्माना भरा. देखते ही देखते लंदन में रहने वाले VIP भारतीयों के बीच ये बात फैल गई. जाहिर है, उन्हें शर्मिंदगी हुई होगी.

नेता जब भी आधिकारिक दौरे पर विदेश जाते हैं, उनके साथ पत्रकारों का जत्था होता है. इन पत्रकारों को काफी सोच-समझकर चुना जाता है.
और ये लोग खुद को पत्रकार कहते हैं... ये हाल उन पत्रकारों का है, जिनके ऊपर सच्ची बात करने की जिम्मेदारी होती है. क्या बोलते हैं- लोकतंत्र का चौथा खंभा. इतना भारी-भरकम ओहदा और हरकतें इतनी टुच्ची. इतनी हाई-प्रोफाइल मीटिंग में ऐसे चोरी कर सकते हैं, तो बाकी जगहों पर जाने क्या करते होंगे? बातें बड़ी-बड़ी और हरकतें इतनी छोटी.
ये भी पढ़ें:
ठंड में बिना पैंट के लड़के-लड़कियां मेट्रो में क्यों घूम रहे हैं!
अपना दिल अपने बैग में लेकर चलती है ये औरत
बच्चे का 22 लीटर ख़ून पी गया ये कीड़ा, कहीं आपके भी पेट में तो नहीं है?
कहीं मिसयूज़ तो नहीं हुआ है आपका आधार कार्ड, जानिए इन 5 स्टेप्स में
यूपी के मंत्री बोले- भगवा रंग से ऊर्जा मिलती है और कुछ घंटे बाद रंग गायब
वीडियो: पैराडाइज़ पेपर्स लीक करने वाला ये अखबार दीवालिया होने जा रहा था










