The Lallantop

अपना दिल अपने बैग में लेकर चलती है ये औरत

आर्टिफिशियल हार्ट है इनके पास.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सही सुना. इस औरत के पास दिल नहीं है. आर्टिफिशियल दिल है. यानी इंसानी दिल फेल हो चुका है. 39 साल की सेल्वा हुसैन दुनिया की दूसरी इंसान हैं जिन्हें 6 घंटे के ऑपरेशन के बाद ये आर्टिफिशियल दिल दिया गया है. अब हमेशा बैग में साथ लेकर चलती हैं अपना दिल. ये जो बैग सेल्वा ने लिया हुआ है, इसमें बैटरी से चलने वाला पंप और इलैक्टिक मोटर है जो सेल्वा के दिल का काम करता है. इससे सांस फेफड़ों तक पहुंचती है. इसी से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन होता है. Picture: Craig Hibbert 29-12-17 Selwa Hussain with her portable heart. दो बच्चों की मां सेल्वा ने लंदन की रहने वाली हैं और जुलाई 2017 में इनका हार्ट फेल हो गया था. सेल्वा की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनका हार्ट ट्रांसप्लांट करना मुश्किल था. इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें ये आर्टिफिशियल दिल रखने को कहा. अब ये बैग हमेशा सेल्वा के साथ रहता है. इसकी कीमत करीब 74 लाख बताई गई है. सेल्वा से पहले यूके में एक और इंसान को ये आर्टिफिशियल हार्ट 2011 में लगाया गया था. बैग में लगी दो ट्यूब नाभि से होते हुए फेंफड़ों तक पहुंचती हैं. दिल की तरह ही इसमें चैंबर औऱ सेंसर बॉक्स लगा है. दो बलून भी लगे हैं जो नेचुरल हार्ट की तरह सीने में हवा भरते हैं.
 

Also Read:

Advertisement

पापा की शिकायत करने पहुंचे बच्चे के साथ पुलिस ने जो किया वो दिल खुश कर देगा

जिन्हें पागल कह कर मज़ाक उड़ाते हैं, उनके दिमाग में क्या चल रहा होता है?

मेरे भोजपुरी गानों में अश्लीलता कौन तय करेगा : कल्पना पटवारी

 

Advertisement
Advertisement