The Lallantop

पीएम मोदी के 'जापानी ट्वीट' में छिपा है सीक्रेट संदेश!

ट्वीट में फोटू भी संलग्न की है. कुछ तो है दया!

Advertisement
post-main-image
इलेक्शन का सीजन है, कुछ उल्टा सीधा न कह दिया हो.
कहते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई 13 भाषाओं के जानकार थे. लिखने में, पढ़ने में, समझने में या बोलने में, ये कन्फर्म नहीं है. फिलहाल पीएम नरेंद्र मोदी जी हैं. उनको शायद हिंदी, इंगलिश और गुजराती का ज्ञान है. लेकिन उनके ट्विटर को कई भाषाओं का ज्ञान है. उनको किसी आइलैंड की क्रिकेट टीम को जीत की बधाई देनी होती है या किसी और ग्रह पर हुए आतंकी हमले की निंदा करनी होती है तो वहीं की भाषा में ट्वीट करते हैं. विरोधियों को इसमें चकल्लस दिखता है लेकिन ये कूटनीति का हिस्सा है. इस बार उन्होंने जापानी में ये ट्वीट किया है. इस ट्वीट के निम्नलिखित मतलब हो सकते हैं.

1.

भाजपा ज्वाइन कर लो @AbeShinzo हमाई तरफ से इधर चुनाव प्रचार करो. मंत्री पद की गारंटी हम लेते हैं. अमित को फोन करूं?

2.

ये राहुल गांधी बहुत उछल रहा है @AbeShinzo यहां ढेर नेताओं को जोड़ तोड़ करने में लगा हुआ है. इसको ले जाओ इधर से.

3.

बुलेट ट्रेन के लोन की किश्त नहीं जा पा रही है @AbeShinzo फिलहाल जितना दे रहे हैं उतने में काम चलाओ, कितना कर दूं? डेढ़ सौ कर दूं? या दो सौ कर दूं?

4.

हमने हवन करवाया है @AbeShinzo पिछली बार डॉनल्ड भाई के लिए कराया था तो वो इतिहास रच दिए, आपका भी काम हो जाएगा.

5.

अमित शाह के बड्डे पर नहीं आए @AbeShinzo कम से कम एक ट्वीट ही कर देना था. गुजराती नहीं आती थी तो जापानी में ही कर देते.

6.

मोदी जी लिख रहे हैं तो कुछ अच्छा ही लिखे होंगे @AbeShinzo आपके यहां भी हमारे जैसी ईवीएम होती हैं क्या, कि कोई भी बटन दबाओ वोट बीजेपी को जाता है ;) अच्छा असली मतलब भी समझ लो जापानी ट्वीट का. जो पीएम मोदी ने किया है.
प्रिय मित्र शिंजो, चुनाव में जीत की बधाई. हम उम्मीद करते हैं कि हमारे रिश्ते और मजबूत करने के लिए हम साथ काम करते रहेंगे.
अब बुलेट ट्रेन के स्पेशल फीचर्स वाला वीडियो भी देखते जाइए
ये भी पढ़ें:

बुलेट ट्रेन के भौकाल को समझने के लिए पढ़ लीजिए ये 11 बातें

Advertisement

ありがとう 友人! हमें ये 5 चीजें देने के लिए

इस मस्जिद में ऐसा क्या खास है कि मोदी जापान के पीएम शिंजो को लेकर वहां जा रहे हैं?

Advertisement
Advertisement