वॉशिंगटन स्थित नॉर्थ कोरिया मॉनिटरिंग प्रोजेक्ट के ज़रिये कुछ सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं. दावा है कि इनमें किम जोंग की स्पेशल ट्रेन नॉर्थ कोरिया के एक रिज़ॉर्ट के बाहर दिख रही है. मॉनिटरिंग प्रोजेक्ट '38 नॉर्थ' ने रिपोर्ट में दावा किया है कि 21 और 23 अप्रैल को वोन्सान के ‘लीडरशिप स्टेशन’ नाम की जगह पर किम जोंग की ट्रेन स्पॉट हुई है. हालांकि रॉयटर्स ने इसे किम जोंग की ट्रेन होने या न होने को लेकर किसी तरह का दावा नहीं किया है और ना ही किम जोंग के वोन्सान में होने की पुष्टि की है.
नॉर्थ कोरिया की एक सैटेलाइट इमेज, जिसमें ट्रेन दिख रही है. (फोटो- Reuters, 38 North)रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रेन की मौजूदगी उत्तर कोरिया के शासक के ठिकाने को साबित नहीं करती है और न ही उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई स्पष्ट संकेत देती है. हां लेकिन यह कहा जा सकता है कि इन दिनों किम देश के पूर्वी तट के एक एलीट एरिया में कहीं रह रहे हैं.
नॉर्थ कोरिया की तरफ से अभी इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है.
किम की सेहत को लेकर क्या बातें हो रही हैं?
अल जज़ीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक किम की सेहत को लेकर कयासबाज़ियां तब शुरू हुईं, जब वे 15 अप्रैल को अपने दादा और नॉर्थ कोरिया के फाउंडिंग फादर किम इल-संग के जन्मदिन पर नहीं दिखे. कहा गया कि हार्ट सर्जरी हुई है. हालांकि तब इन दावों को नॉर्थ कोरिया ने ख़ारिज कर दिया. फिर स्टेट न्यूज़ एजेंसी KCNA ने कहा कि 11 अप्रैल को किम ने कोरोना वायरस को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता की. लेकिन इसके बाद से भी फिर किम का कुछ अता-पता नहीं है.
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के स्वास्थ्य को लेकर इतनी अटकलें क्यों लग रहीं?














