डांसर और सिंगर सपना चौधरी बीजेपी में शामिल हो सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सपना ने रविवार को दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी से मुलाकात की. मनोज तिवारी ने कहा, मैं सपना चौधरी के संपर्क में हूं. दो-तीन दिनों में अच्छी खबर दूंगा. शनिवार को खबर आई थी कि सपना चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं. इसके बाद यह सस्पेंस बना हुआ है कि सपना किस पार्टी में हैं. कांग्रेस ने ट्वीट कर दी थी जानकारी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने ट्वीट कर कांग्रेस परिवार में सपना का स्वागत किया था. इतना ही नहीं यूपी कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी सपना के पार्टी में शामिल होने की बात कही गई. लेकिन रविवार को सपना ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया. सपना ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उनकी जो तस्वीरें शेयर की जा रही हैं वह पुरानी हैं. उन्होंने कांग्रेस जॉइन नहीं की है. सपना की ना, कांग्रेस की हां
जब रविवार को सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की बात से इनकार कर दिया तो यूपी कांग्रेस के सेक्रेटरी नरेंद्र राठी मीडिया के सामने आए. उन्होंने सपना के कांग्रेस में शामिल होने वाले मेंबरशिप फॉर्म को लहराते हुए कहा कि सपना चौधरी ने खुद आकर कांग्रेस मेंबरशिप का फॉर्म भरा था. उन्होंने सपना चौधरी का सिग्नेचर वाला फॉर्म भी दिखाया. उन्होंने कहा कि सपना चौधरी के साथ ही उनकी बहन ने भी कांग्रेस मेंबरशिप का फॉर्म भरा था और पार्टी की सदस्यता ली थी. कौन हैं सपना चौधरी?
सपना हरियाणा की सिंगर और डांसर हैं. रोहतक के एक मिडिल क्लास परिवार में पली-बढ़ी हैं. सपना चौधरी की हरियाणा, यूपी और राजस्थान में अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. 2016 में एक केस से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या की कोशिश भी की थी. वह बिग-बॉस के 11वें सीजन में नजर आईं थी. उसके बाद से मीडिया में लगातार खबरों में रहती हैं. 2018 में ही जताई थी कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा
भले ही सपना कांग्रेस पार्टी जॉइन करने से मना कर रही हों लेकिन जून 2018 में उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात का वक्त मांगा था. उस समय उन्होंने कांग्रेस को अपनी पसंदीदा राजनीतिक पार्टी बताया था और कहा था कि मैं कांग्रेस के लिए प्रचार करूंगी. हरियाणा के साथ पूरे देश में प्रचार करूंगी. उस समय कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा था कि सपना चौधरी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है. वो कांग्रेस से प्रभावित हैं. और हरियाणा में पार्टी के बढ़ते ग्राफ को महसूस कर रही हैं. पार्टी उन्हें मौका देने पर विचार करेगी.
देखें वीडियो: बीएसपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ये आकाश आनंद कौन हैं?
मनोज तिवारी की सपना चौधरी के साथ फोटो आई और वो बोले, "दो दिन में अच्छी खबर देंगे"
2019 में किसकी सरकार बनेगी इससे ज़्यादा सस्पेंस तो ये है कि सपना हैं किस पार्टी में?
Advertisement

मनोज तिवारी सहित बड़े नेताओं की मौजूदगी में सपना चौधरी ने बीजेपी जॉइन की थी.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement



















