The Lallantop

'दो दिन के लिए हमें दे दो ED, फडणवीस भी शिवसेना को वोट देंगे', राज्यसभा चुनाव के बाद बोले संजय राउत

संजय राउत ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया. इससे पहले उन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग पर बीजेपी का पक्ष लेने का आरोप लगाया था.

Advertisement
post-main-image
संजय राउत (बाएं), देवेंद्र फडणवीस (दाएं) (फोटो: इंडिया टुडे)

पिछले दिनों विपक्षी पार्टियों के कई नेताओं के ठिकानों पर ED ने छापे मारे. इसके चलते राजनीति गरमा गई है. इसी सिलसिले में शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ताजा जानकारी के मुताबिक संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी, केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर हमला बोलते हुए एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा,  

“48 घंटे के लिए ईडी हमारे हाथ में देके देखिए, देवेंद्र फडणवीस भी शिवसेना को वोट करेंगे.”

Advertisement

राज्य सभा सांसद संजय राउत केंद्र सरकार पर ईडी के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए हर बार कहते हैं कि शिवसेना केंद्र से डरती नहीं है. इससे पहले राउत ने आरोप लगाते हुए कहा था, 

"पूरे देश में केंद्रीय जांच एजेंसी की टाइमिंग हमें पता है. जहां कहीं भी चुनाव होने वाला होता है या जब किसी राज्य सरकार में अस्थिरता पैदा करनी हो तो ED और CBI को भेजा जाता है लेकिन महाराष्ट्र न झुकेगा न शिवसेना डरेगी."

चुनाव आयोग पर निशाना

महाराष्ट्र में बीजेपी ने छह राज्यसभा सीटों में से तीन पर कब्जा किया है. बीजेपी की इस जीत के बाद संजय राउत ने शुक्रवार, 10 जून को चुनाव आयोग पर बीजेपी का पक्ष लेने का आरोप लगाया. इस दौरान संजय राउत ने कहा,

Advertisement

"चुनाव आयोग ने हमारे एक वोट को अमान्य कर दिया. हमने दो वोटों का विरोध किया लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. चुनाव आयोग ने भाजपा का समर्थन किया."

महाराष्ट्र में बीजेपी ने तीन सीटों पर जीत हासिल कर पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और धनंजय महादिक को राज्यसभा भेजा है. वहीं बाकी तीन सीटों पर महा विकास अघाड़ी (MVA) के तीन उम्मीदवार राज्यसभा पहुंचे हैं. इनमें शिवसेना के संजय राउत, एनसीपी के प्रफुल पटेल और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी ने जीत दर्ज की है. बीजेपी और सत्तारूढ़ MVA गठबंधन द्वारा क्रॉस-वोटिंग और नियम उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज कराने के बाद राज्य में वोटों की गिनती में लगभग 8 घंटे की देरी हुई. क्रॉस वोटिंग के आरोप के बाद, बीजेपी और शिवसेना दोनों ने वोटों को अयोग्य घोषित करने की मांग की.

वीडियो: कंगना रनौत को शिवसेना नेता संजय राउत ने जो कहा, उस पर सब सफाई दे रहे हैं!

Advertisement