The Lallantop

UP में मुफ्त मिलेगा स्मार्टफोन, अखिलेश भैया की शर्तें लागू

अखिलेश यादव ने चली है कौन सी चुनावी गोटी. जान लीजिए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
देश की सियायत में तमाम नायाब नुस्खे हमेशा से आजमाए जाते रहे हैं. कभी कोई गरीबी हटाने की मांग करता हुए इमरजेंसी लगा देता है. कभी अच्छे दिन लाने के वादा करने वाले सेल्फी मशीन बन जाते हैं. चुनावी वादों और हकीकत में कितना फर्क है, ये सारी समझदार जनता जानती है. हम यहां जिनके सियासी नुस्खे की बात कर रहे हैं वो साइकिल पर चढ़े समाजवादी नुस्खे हैं. सीएम अखिलेश यादव ने यूपी चुनावों के लिए वोटर्स को ललचवाने के लिए 'टुकड़े' डाल दिए हैं. अखिलेश यादव अब पूरे यूपी में सबको फ्री फोकट में मोबाइल बांटेंगे. स्कीम का नाम है समाजवादी स्मार्टफोन स्कीम. बस कुछ शर्तें हैं. 1. पहली कि रजिस्ट्रेशन के वक्त उम्र 18 होनी चाहिए. 2. फैमिली इनकम 6 लाख से कम होनी चाहिए. 3. रजिस्ट्रेशन करने वाला यूपी का नागरिक हो. 4. 10वीं पास होना भी जरूरी है.
ठहरिए. ज्यादा खुश मत होइए. इस स्कीम का रजिस्ट्रेशन भले ही 8 नवंबर तक होना है. लेकिन ये मोबाइल तब मिलेंगे, जब यूपी चुनाव का रिजल्ट आ चुका होगा. यानी 2017 की दूसरी छमाही को. जाहिर है कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइए. तब मोबाइल मिलेंगे.
शर्तें खत्म. कैबिनेट बैठक शुरू और मंजूरी के साथ खत्म. यूपी कैबिनेट ने इस स्कीम को अपनी मंजूरी दे दी है. ये शायद पहली बार है कि जब चुनावी वादे के लिए किसी स्कीम का ऐलान हुआ. और इस चुनावी ऐलान को बाकायदा कैबिनेट ने इसे पास किया. अखिलेश यादव राज्य के फंड को अपने चुनावी फायदों के लिए यूज कर रहे हैं. यहां तक कि एक सरकार योजना बना रही है और रजिस्ट्रेशन के लिए जो URL बनाया गया, वो भी अपनी राजनीतिक पार्टी के नाम samajwadisp.in से. samajwadi बहरहाल, ऐलान हो चुका है. ठीक वैसे जैसे लैपटॉप वाला ऐलान हुआ था. बताते हैं कि 10 करोड़ स्मार्टफोन बांटने का प्लान है. अखिलेश यादव ने कहा, 'जब हर हाथ में मोबाइल होगा, तब सरकार और लोगों के बीच की खाई मिट जाएगी. लोग सरकारी योजनाओं के बारे में जान सकेंगे.' इस ऐलान का पहले दिन असर ये हुआ कि ट्वीटर पर #SamajwadiSmartPhone टॉप ट्रेंड में रहा.

Advertisement
Advertisement