The Lallantop

प्रोटेस्ट करने DM के दफ्तर पहुंचे सपा नेता-कार्यकर्ता, वहीं किसी ने जेबें काट दीं

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सपा के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यलय पर विरोध प्रदर्शन किया. सपा ने कहा कि जिले में क्राइम बढ़ रहा है, रोज रेप और कत्ल हो रहे हैं. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों के जेब कट गए.

Advertisement
post-main-image
मेरठ में सपा के जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी की जेब कटी. (फोटो: आजतक)
author-image
उस्मान चौधरी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी की कथित तौर पर जेब कट गई. वो भी उस दौरान जब वो कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी के दफ्तर पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे. विपिन चौधरी के मुताबिक उनकी जेब में 20 हजार रुपये और कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स थे. उनके अलावा अन्य लोगों की जेब भी काटी गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक के उस्मान चौधरी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना 25 सितंबर की है. सपा कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी के साथ जिले में बढ़ते क्राइम के विरोध में प्रदर्शन करने डीएम ऑफिस पहुंचे थे. इस दौरान सपा के मेरठ जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी कथित तौर पर खुद जेब कतरी का शिकार हो गए. 

ये भी पढ़ें- मेरठ: 6 साल की बच्ची का अपहरण, खुद ही घर पहुंचा गए, पुलिस मुठभेड़ में 2 को गोली लगी

Advertisement
सपा जिला अध्यक्ष बोले- ‘हमारा ही हल्ला बोल गया…’

विपिन चौधरी ने कहा,

“क्राइम की एक बानगी ये है कि हम प्रमुख विपक्षी दल हैं. हम यहां पर हल्ला बोल करने आए, हमारा ही हल्ला बोल गया...जेब कट गई. 20 हजार रुपये चले गए.”

विपिन चौधरी ने उनकी जेब काटने वाले के लिए एक मैसेज भी दिया है. कहा है कि जेबकतरा भले ही उनके रुपये रख ले, लेकिन उनके डॉक्यूमेंट्स लौटा दे. विपिन चौधरी के मुताबिक जेब में उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड और क्रेडिट कार्ड वगैरा था. बताया जा रहा है कि सपा के जिला उपाध्यक्ष की भी जेब कटी है. वहीं दो लोगों के मोबाइल चोरी हुए हैं.

Advertisement

सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यलय पर विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. सपा के जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि जिले में क्राइम बढ़ रहा है. रोज रेप हो रहे हैं. रोज कत्ल हो रहे हैं. रोज खुदकुशी हो रही है. उन्होंने कहा कि सपा बढ़ते क्राइम के खिलाफ आवाज़ उठाती रहेगी.

वीडियो: मेरठ: कांवड़ियों ने पहले कार तोड़ी, फिर सवार को जमकर पीटा, ऐसा क्या हो गया था?

Advertisement