The Lallantop

आ गया सुल्तान! हरयाणे का 'सेर'!

भाई की फिल्म का टीज़र आ गया है. गजब है. एकदम जोशीला. पूरा देसी. पहलवान को पटक दे रहा है आँख के सामने. देखो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बजरंगी भाईजान में जिसको कुश्ती लड़ने में गुदगुदी लगती थी, वही वाला आदमी अब पहलवानी करने अखाड़े में कूद पड़ा है. इस बार नाम है उसका सुल्तान! हरयाणे का 'सेर'! धुल मिट्टी में सना हुआ. शरीर गांठ सा और छाती फुलाए, माथे से चूते पसीने से ज़मीं को सींचता हुआ दिख रहा है टीज़र में. यश राज फ़िल्म्स का बैनर है. फिल्म में सलमान के साथ हैं अनुष्का शर्मा और रणदीप हुड्डा. फिल्म के डायरेक्टर हैं अली अब्बास जाफ़र और म्यूज़िक डायरेक्टर हैं विशाल-शेखर. फिल्म रिलीज़ हो रही है 6 जुलाई 2016 को. इंतज़ार है और रहेगा. https://www.youtube.com/watch?v=vU6A1jpe5k8
  सलमान के एक बेहतरीन गाने का पढ़ें पोस्टमार्टम सलमान की फिल्म आने पर फिर छिड़ेगी सबसे बड़े खान की बहस. हम क्लियर कर देते हैं. यहां पढ़ें सलमान की पिछली फिल्म के बारे में.

Advertisement
Advertisement