The Lallantop

पता नहीं क्यों, पर इस फिल्म के दौरान सलमान को बूढ़ा होते देखकर भी अच्छा लग रहा है

लेकिन यार! एक दिल तोड़ने वाली बात भी है.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'भारत' में सलमान खान 6 लुक्स में दिखने वाले हैं. उनमें सबसे दिलचस्प लुक सामने आ गई. राईट साइड पर सलमान का लेटेस्ट लुक है. और लेफ्ट पर उनके कुछ साल पहले की तस्वीर है.
सलमान खान आज कल क्या रहे हैं?
नंबर एक - 'दबंग 3' की  शूटिंग कर रहे हैं.
नंबर दो - 'भारत' की शूटिंग खत्म कर, उसे प्रमोट करने की तैयारी कर रहे हैं.
नंबर ढाई - ढाई इसलिए क्योंकि ये नंबर दो और नंबर तीन के बीच की एक कड़ी है. नंबर तीन है भारत का रिलीज़ होना, जिसके बारे में हम इस स्टोरी में बात नहीं करेंगे. तब करेंगे जब ये काम होगा. यानी ईद में. यानी इसकी रिलीज़ पर.
तो दोस्तो, दरअसल हुआ ये है कि 15 अप्रैल, 2019 की सुबह सलमान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जो उनकी फिल्म 'भारत' का एक पोस्टर है. 'भारत' की एक ख़ास बात है कि इसमें आपको सलमान के कई अवतार देखने को मिलेंगे. इन्हीं सब अवतारों में से एक अवतार के दर्शन इस पोस्टर में होते हैं. इसे देखकर उनके फैंस के होश उड़ गए हैं. इस पोस्टर को ट्वीट करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा है-
जितने सफ़ेद बाल मेरे सर और दाढ़ी में हैं, उससे कहीं ज़्यादा रंगीन मेरी जिंदगी रही है!
"attachment_174426" align="aligncenter" width="768"

Advertisement
Advertisement