The Lallantop

सलमान खान ने लॉकडाउन में घर बैठे-बैठे बिना कुछ किए ये रिकॉर्ड बना दिया

इस मामले में बस मोदी जी से पीछे हैं सलमान खान.

Advertisement
post-main-image
एक गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान स्टूडियो में सलमान खान,
सलमान खान ने कोरोनावायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. ये रिकॉर्ड उनकी किसी फिल्म या म्यूज़िक वीडियो का नहीं है. उनकी सोशल मीडिया फॉलोविंग के बारे में है. 22 अप्रैल को सलमान को ट्विटर पर फॉलो करने वालों की संख्या 40 मिलियन यानी 4 करोड़ के पार पहुंच गई. इस मैजिकल नंबर को छूने वाले वो इंडिया के कुल तीसरे शख्स हैं. और अगर सेलेब्रिटीज़ की बात करें, तो इस मामले में वो दूसरे नंबर पर हैं. ट्विटर पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले इंडियन हैं अपने पीएम नरेंद्र मोदी. मोदी जी को 55.6 मिलियन यानी 5 करोड़ 56 लाख लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं. ट्विटर फॉलोविंग के मामले में पीएम मोदी और सलमान खान के बीच जो आदमी है, उसका नाम है अमिताभ बच्चन. बच्चन साहब को कुल 41.5 मिलियन यानी 4 करोड़15 लाख लोग फॉलो करते हैं. यानी ट्विटर पर इंडिया की सबसे बड़ी फॉलोविंग वाले सेलेब्रिटी बनने के लिए भाई को सिर्फ 15 लाख फॉलोवर्स की ज़रूरत है.  हम समझ रहे हैं कि सलमान की बात हो रही है, तो आपके दिमाग में शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स की बात भी चल रही है. हम उनका भी आंकड़ा लाएं हैं. लेकिन उसके पहले एक चीज़ और जान लीजिए. सलमान खान ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम मिलाकर इंडिया के सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलेब्रिटी हैं. टोटल वाले मामले में हम उनके समकालीन एक्टर्स की फॉलोविंग की लिस्ट लाए हैं. (टोटल इंस्टा, फेसबुक और ट्विटर फॉलोवर्स ) # सलमान खान- 109 मिलियन यानी 10.9 करोड़ # अक्षय कुमार- 100.4 मिलियन यानी 10.04 करोड़ # शाहरुख खान- 90 मिलियन यानी 9 करोड़ # अमिताभ बच्चन- 85.5 मिलियन यानी 8.55 करोड़ आमिर खान इस मामले में सबसे कमज़ोर हैं. उनकी टोटल फॉलोविंग है 44 मिलियन यान 4.4 करोड़ है. लेकिन अगर हम इंडिया की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट निकालेंगे, तो उसमें आमिर खान की फिल्मों की संख्या सबसे ज़्यादा होगी. सोशल मीडिया फॉलोवर्स की गिनती आपको कितनी बचकानी और हल्की चीज़ लग रही होगी. लेकिन मज़ेदार बात ये कि इन्हीं फॉलोवर्स की संख्या के हिसाब से आज कल एक्टर्स को फिल्में और ब्रांड एंडॉर्समेंट्स मिलते हैं. उन्हें एक-एक (प्रमोशनल) ट्वीट या सोशल मीडिया पोस्ट करने के करोड़ो रुपए मिलते हैं. इसलिए आज कल लोग सेलेब्रिटी बाद में सोशल मीडिया सेलेब्रिटी पहले बन जाते हैं.
वीडियो देखें: डॉक्टरों पर पत्थर चलाने वालों के लिए सलमान खान ने वीडियो बनाया है

Advertisement
Advertisement