The Lallantop

साध्वी जी! हर मुसलमान पाकिस्तानी नहीं होता

साध्वी निरंजन ज्योति सांसद हैं और केंद्रीय मंत्री भी. NIA अधिकारी तंज़ील अहमद के मर्डर केस में उनकी बाइट लेने की कोशिश हुई तो ये पता चला.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
फतेहपुर से सांसद हैं साध्वी निरंजन ज्योति. और केंद्रीय मंत्री भी. बुधवार को उनसे पूछा गया तंजील अहमद की मौत के बारे में. पहले तो वो चौंक गईं. कि भैया ये आदमी है कौन. फिर दन्न से उनको पाकिस्तानी बता दिया. फिर पत्रकारों ने बताया कि ये बिजनौर वाला मामला है. तब देखो क्या बोलीं. https://twitter.com/ANI_news/status/717957541414588416

लल्लन कहिस

देखिए साध्वी जी. पॉलिटिक्स से जनरल नॉलेज की इत्ती दूरी ठीक नहीं है. और पाकिस्तानी कोई गाली नहीं है. अगर आपके लिए पाकिस्तानी गाली है तो पाकिस्तान में हमें भी हिंदुस्तानी कहा जाता होगा. वहां जाकर आपको भी ये गाली लगेगी. जबकि यहां ये गर्व की बात है. तो दिल बड़ा रखिए. और दिमाग तो बहुतै बड़ा. यहां छोटी सी गलती पर बड़ा हंगामा होता है. और हां. हर मुसलमान नाम वाला पाकिस्तानी नहीं होता.

Advertisement
Advertisement