The Lallantop

जिसने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, उसे पसीना नहीं आता

कौन? एक देहाती लड़का जिसे 3 इंच गोबर में खड़े होकर काम करना पसंद है.

Advertisement
post-main-image
कुक ने अपनी किताब में ये खुलासे किए हैं.
रिकॉर्ड बनते हैं टूटने के लिए. सचिन के बनाये रिकॉर्ड तोड़ने मुश्किल हैं. पर कभी तो उन्हें भी टूटना ही है. सचिन तेंदुलकर का ऐसा ही एक बड़ा रिकॉर्ड टूट गया है. किसने तोड़ा? एक देहाती लड़का जिसे 3 इंच गोबर में खड़े होकर काम करना पसंद है.
ये लड़का है इंग्लैंड का है. बेडफोर्डशायर के एक गांव में उसकी ससुराल है. अपने देश में वह सुपरस्टार है, लेकिन कहता है, 'मैं दिल से देहाती ही हूं.'
नाम, एलेस्टर कुक. श्रीलंका के खिलाफ शुरू हुई इस सीरीज से पहले कुक को सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 36 रन चाहिए थे. 19 मई को शुरू हुए श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में कुक 16 रन ही बना पाए. दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी वो बस 15 रन ही बना सके. पर दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में जैसे ही वो 5 के स्कोर पर पहुंचे. कुक ने इतिहास रच दिया. कुक अभी 47 पर बिना आउट हुए खेल रहे हैं. सबसे कम उम्र में 10 हजार टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सचिन ने ये काम 31 साल 10 महीने 20 दिन की उम्र में किया था. कुक ने 31 साल 5 महीने 5 दिन में कर दिखाया.
सचिन ने मार्च 2005 में कोलकाता में पाकिस्तान के खिलाफ यह मुकाम बनाया था. यह ईडन गार्डेंस पर दूसरा टेस्ट था. और चौथे नंबर पर बैटिंग करते हुए सचिन ने दोनों पारियों में 52 रन बनाए थे.
कुक ने अब तक इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में 10,042 रन बना लिए हैं. 28 सेंचुरी और 47 फिफ्टी के साथ. कुक ने इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बाद कहा-
ये मेरे लिए बहुत स्पेशल क्षण थे. ऐसे वक्त में आप उन सारे मुश्किल दौर को भूल जाते हैं, जो आपने क्रिकेटर के रूप में गुजारे हैं.


 

कुछ बातें कुक के बारे में-

1

कुक साउथ-वेस्ट ईस्ट इंग्लैंड के ग्लूसेस्टर में जन्मे. बेडफोर्डशायर की एक लड़की से शादी की, जहां आधी आबादी गांवों में बसती है. उनकी वाइफ के परिवार की वहां खेती-बाड़ी है, जिसके साथ वक्त बिताना कुक को बहुत पसंद है.

2

अंडर-15 वर्ल्ड कप में वो अपने देश के लिए खेले. 15 की उम्र में एसेक्स सेकेंट इलेवन से खेले. 18 की उम्र में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू करते हुए 69 रन मारे. अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम की कप्तानी की और टूर्नामेंट में दो सेंचुरी मार के टीम को सेमीफाइनल तक ले गए.
"attachment_18457" align="alignnone" width="746"

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement