The Lallantop

दो मार्स मिशन जितनी प्रॉपर्टी पकड़ी गई इस IAS के पास

800 करोड़ रुपए. हलवा नहीं है भैया. मंगल मिशन का कुल बजट 400 करोड़ था. घूस के इतने पैसों से ऐसे दो मिशन हो सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आंध्र प्रदेश के एक आईएएस अफसर हैं. डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर. नाम है ए मोहन. ये पकड़े गए हैं 800 करोड़ की संपत्ति के साथ. ए मोहन को छोड़ो. इतनी प्रॉपर्टी पकड़ने वालों की हालत सोचो. एंटी करप्शन ब्यूरो के अफसरों ने रेड चालू कर रखी है. गुरुवार की सुबह सवेरे ACB से सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की DSP ए रामादेवी ने इस नेक काम की शुरुआत की. जुम्मा ए मोहन के लिए एकदम निकम्मा निकला. तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में उनकी हर प्रॉपर्टी खंगाल डाली गई. officers मोहन बाबू भन्न से अरेस्ट हो गए. और विजयवाड़ा के एंटी करप्शन ब्यूरो कोर्ट के सामने पेश किया गया. डॉक्यूमेंट्स में 100 से 120 करोड़ की प्रॉपर्टी बताई गई. उसके अलावा घरों से चांदी के बर्तन, सोने के जेवर, महंगे मोबाइल, प्रॉपर्टी के कागजात वगैरह बरामद किए गए. 800 mobiles अफसरों का मानना है कि ब्लैकमनी को व्हाइट बनाने के लिए उसने आठ कंपनियां खोल रखी हैं. अपनी बड़ी बेटी तेजाश्री के नाम. अफसरों को डॉक्यूमेंट्स के बेस पर उन कंपनियों के ऑफिस मिले नहीं. रामादेवी ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले मोहन कुछ प्रॉपर्टी अपनी ससुराल वालों के नाम की है. बेल्लारी, कर्नाटक में. jwelry 800 करोड़ का मतलब समझ रहे हो? यहां 100 करोड़ रुपए की कंपनी खड़ा कर लेने वाला आदमी छाती फुला के घूमता है. कंपनी कंपनी चिल्लाता है. इस आदमी के पास प्रॉपर्टी 800 करोड़ की निकली है तो सोचो कित्ता बड़ा घाघ होगा. लोगों की पोस्टिंग और प्रमोशन करा के भी इसने हचक के पैसा बनाया. और सुनो. अभी 12 बैंक लॉकर्स खुलने बाकी हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement