The Lallantop

RRR मूवी के डायरेक्टर राजामौली और साउथ के सुपरस्टार्स क्यों कह रहे हैं, मैं हूं असली मर्द?

राजामौली को इस वीडियो में देखकर कोई कह नहीं सकता इस आदमी ने करीब 1800 करोड़ कमाने वाली बाहुबली-2 बनाई थी.

Advertisement
post-main-image
'आरआरआर' के तीन तिलंगे. जूनियर एनटीआर, राम चरण और एसएस राजामौली. अपने घरेलू इंसान के अवतार में.
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा. विडंबना का दूसरा नाम. 'कबीर सिंह' बनाई. रद्दी, महिला विरोधी फिल्म. फिर एक इंटरव्यू में कुछ कुछ ऐसा कहा कि अगर किसी रिलेशनशिप में आप अपने फीमेल पार्टनर को मार पीट नहीं सकते तो रिश्ता गहरा नहीं है, उसमें कोई इमोशन नहीं है. अगर घरेलू हिंसा को प्रमोट करने में कमी रह गई थी तो बॉडी शेमिंग भी कर डाली. एक फिल्म समीक्षक को 'फैट' कहा क्योंकि उसने रिव्यू अच्छा नहीं दिया था. विडंबना यहां से स्टार्ट होती है. कोरोना लॉकडाउन में संदीप ने एक चैलेंज शुरू किया है #BetheREALMAN. असली मर्द बनो. जाहिर है 'असली मर्द' 'नामर्द' 'मर्दानगी' 'नकली मर्द' जैसी दकियानूसी शब्दावली में वो डूबे पड़े हैं. ख़ैर, ट्रैजेडी यहीं तक है. इसके बाद इस खबर में अधिकतर पॉजिटिव बातें हैं. संदीप ने अपना एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें वो बर्तन और घर का काम करते दिख रहे हैं. साथ में लिखा कि आदमी कमाल का डोमेस्टिक वर्कर हो सकता है. जो 'असली मर्द' होगा वो कभी अपनी पत्नी को अकेले काम नहीं करने देगा. खासकर बिना कामवाली के इस क्वारंटीन टाइम में. बोला कि घरेलू काम में वाइफ की मदद करो, 'असली मर्द' बनकर दिखाओ. इस वीडियो में संदीप ने ये चैलेंज फिर डायरेक्टर एस.एस. राजामौली को दे दिया. वही जिन्होंने 'बाहुबली' सीरीज़ की फिल्में बनाई थीं. 'बाहुबली-2' के बाद उनकी अगली फिल्म 'आरआरआर' का बेसब्री से इंतजार हो रहा है जो इसी साल आने वाली है. राजामौली ने भी ये सोशल मीडिया चैलेंज लिया और एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें वो पहचान में ही नहीं आ रहे. खिड़कियां साफ कर रहे हैं, फर्श चमका रहे हैं. राजामौली ने इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया साउथ के सुपरस्टार्स राम चरण (मगधीरा, रंगस्थलम) और जूनियर एनटीआर को. ये दोनों उनकी अपकमिंग फिल्म 'आरआरआर' के लीड एक्टर भी हैं. जूनियर एनटीआर के बारे में जानना चाहें तो उनका पूरा नाम नंदमुरी तारक रामा राव जूनियर है. उनके दादा थे एन.टी.आर. दिग्गज फिल्म स्टार थे. फिर राजनीति में आकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बने. जूनियर एनटीआर साउथ में बहुत बड़ा नाम हैं. 'टैंपर' जैसी फिल्मों से तेलुगु सिनेमा में तहलका मचा चुके हैं. उन्होंने राजामौली के कहने के बाद अपना वीडियो पोस्ट किया. इसमें वो बड़ा झाड़ू लेकर लॉन साफ करते दिख रहे हैं. राम चरण ने भी अपने घर का वीडियो डाला. इसमें वो कपड़े धो रहे हैं, पौधों में पानी डाल रहे हैं, फिर अपने और अपनी वाइफ के लिए कॉफी बनाते दिख रहे हैं.   अभी ये #BetheREALMAN चैलेंज और आगे बढ़ना है. क्योंकि राम चरण ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, राणा दग्गुबाती और तेलुगु एक्टर शर्वानंद को इसमें नॉमिनेट किया है.
Video: शाहरुख खान ने बता दिया कि अगली फिल्म किसके साथ करने जा रहे हैं

Advertisement
Advertisement