The Lallantop

मुंबई में 'INDIA' गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे या नहीं? जयंत चौधरी ने क्या जवाब दिया

संसद में दिल्ली सर्विस बिल पर जयंत चौधरी ने वोटिंग क्यों नहीं की? ये भी पता लगा

Advertisement
post-main-image
RLD ने सबकुछ साफ़ कर दिया | फाइल फोटो: आजतक

राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के नेता जयंत चौधरी ने अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने मुंबई में होने वाली ‘INDIA’ गठबंधन की अगली बैठक को लेकर भी अपना रुख साफ़ किया है. गुरूवार, 10 अगस्त को पीटीआई से बातचीत में जयंत चौधरी ने कहा कि वो निश्चित तौर पर 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे. वहीं RLD के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि RLD विपक्षी पार्टियों के नए गठबंधन का ही हिस्सा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
जयंत ने बिल पर वोटिंग क्यों नहीं की?

द हिन्दू की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनिल दुबे ने मीडिया से बातचीत में ये भी साफ़ किया कि BJP के साथ RLD के जाने की खबरें सिर्फ अफवाहें हैं. और इन्हें कोई और नहीं सत्ताधारी पार्टी फैला रही है, जिससे भ्रम की स्थिति बनाई जा सके.

इंडिया टुडे के मुताबिक राज्यसभा में दिल्ली सर्विस बिल पर वोटिंग के दौरान जयंत के उपस्थित न रहने पर भी पार्टी ने जवाब दिया है. जयंत के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि वो अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के कारणों की वजह से वोटिंग वाले दिन संसद नहीं पहुंचे सके थे.

Advertisement
कितनी सीटों पर लड़ेगी RLD?

RLD की तरफ से बताया गया है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी. पार्टी के प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि RLD उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 12 पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में अंतिम फैसला उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी लेंगे.

जयंत के BJP में जाने की अटकलें क्यों?

इसी हफ्ते यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कुछ विधायकों ने मुलाकात की थी. ये विधायक थे RLD के. ये तस्वीर खूब वायरल हुई. हालांकि RLD की तरफ से आधिकारिक तौर पर बताया गया कि ये मुलाकात सियासी नहीं, बल्कि शुद्ध रूप से किसान हितों की मांग को लेकर की गई थी. पार्टी की तरफ से ये बताया गया कि गन्ना की कीमतों में बढ़ोतरी और बाढ़ से जूझ रहे किसानों को राहत देने की मांग को लेकर ये मुलाकात हुई.

RLD विधायकों की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की फोटो

इससे पहले जयंत चौधरी दिल्ली सर्विस बिल पर वोटिंग के वक्त गैर मौजूद रहे. ऐसे सवाल उठे थे कि क्या जयंत ने बीजेपी से गठबंधन के दरवाजे खुले रखे हैं? क्या वो अगले लोकसभा चुनाव में NDA गठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं? जयंत चौधरी की वोटिंग के वक्त गैर मौजूदगी को लेकर यूपी सरकार के मंत्री जे.पी.एस राठौड़ ने तो यहां तक कह दिया कि जयंत चौधरी केंद्र में मंत्री बनने के लिए तैयार रहें. 

Advertisement

बहरहाल, अब जब जयंत की तरफ से साफ़ किया गया है कि वो मुंबई में विपक्ष की मीटिंग में जाएंगे, तो इस मुद्दे पर चर्चाएं थोड़ी रुकेंगी. लेकिन पिक्चर अभी खत्म नहीं हुई है क्योंकि INDIA गठबंधन में अभी कोई बड़ा और निर्णायक फैसला नहीं लिया गया है.

वीडियो: संसद में अमित शाह ने I.N.D.I.A. और UPA पर नारे लगवाए, सिंधिया की खामोशी खबर बन गई!

Advertisement