The Lallantop

तस्वीरों में देखिए ऋषि कपूर की आखिरी यात्रा

नीतू, रनबीर कपूर, आलिया समेत इन स्टार्स को मिली थी इजाज़त.

Advertisement
post-main-image
ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देते नीतू, आलिया और रनबीर कपूर. फोटो- aajtak इंस्टाग्राम.

ऋषि कपूर नहीं रहे. आज (30 अप्रैल) सुबह उनका निधन हुआ. शाम 4 बजे उनके शव का अंतिम संस्कार भी हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में उनके शव को आखिरी विदाई दी गई.

Advertisement

लॉकडाउन की वजह से ज्यादा लोगों को अंतिम संस्कार में शामिल होने की परमिशन नहीं मिली थी. ऋषि कपूर के परिवार और करीबी दोस्तों को मिलाकर करीब 20 लोग ही मौजूद रहे. उनकी पत्नी-एक्ट्रेस नीतू, बेटे रनबीर कपूर तो मौजूद रहे ही. साथ ही करीना कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और आयान मुखर्जी भी उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचे. उनकी आखिरी यात्रा की कुछ तस्वीरें आई हैं-


Rishi Kapoor Last Journey 6
रनबीर कपूर पिता को आखिरी विदाई देते हुए. फोटो- aajtak इंस्टाग्राम.

Rishi Kapoor Last Journey 5
आलिया भट्ट, नीतू के साथ खड़ी हुईं. ऋषि कपूर को आखिरी विदाई देते हुए. फोटो- aajtak इंस्टाग्राम.

Rishi Kapoor Last Journey 2
करीना कपूर, रणधीर कपूर, सैफ अली खान और अभिषेक बच्चन. फोटो- ट्विटर @boxofficeindia

Rishi Kapoor Last Journey 3
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के दौरान अभिषेक बच्चन. फोटो- aajtak इंस्टाग्राम.

Rishi Kapoor Last Journey 4
बाएं से दाएं: इस एंबुलेंस में ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर रखा गया, उनकी अंतिम यात्रा के लिए. अंतिम संस्कार में शामिल हुए ऋषि के भांजे अरमान जैन. फोटो- aajtak इंस्टाग्राम.

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा शामिल नहीं हो पाईं. क्योंकि वो दिल्ली में रहती हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर दुख जताया. लिखा,

Advertisement

'मुझे अभी से आपकी याद आने लगी है. पापा वापस आ जाओ. काश आपको गुडबाय कहने के लिए मैं भी वहां होती. पापा आपसे बहुत प्यार करती हूं, हमेशा करूंगी. RIP. सबसे मज़बूत योद्धा, हर दिन आपकी याद आएगी, रोज़ाना आपका फेसटाइम कॉल मिस करूंगी.'


रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस भी डाला-

Advertisement

Rishi Kapoor Last Journey 1
बचपन की तस्वीर डालकर याद किया.

क्या हुआ था ऋषि कपूर को?

साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर (ल्यूकेमिया) होने का पता चला था. इलाज के लिए वो न्यूयॉर्क गए. करीब एक साल तक ऋषि वहीं रहे. नीतू भी उनके साथ रहीं. रनबीर कपूर भी समय-समय पर वहां जाते रहे. पिछले साल सितंबर में वो वापस भारत आए. लेकिन सेहत गड़बड़ बनी रही. फरवरी में भी दो बार अस्पताल में एडमिट हुए थे.

29 अप्रैल को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के HN रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका निधन हो गया.



वीडियो देखें: लॉकडाउन में पिता ऋषि कपूर से 1400 किलोमीटर दूर फंस गई बेटी रिद्धिमा कपूर!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement