The Lallantop

जाने से पहले इरफान ने क्या ये कहा - अम्मा मुझे लेने आई हैं?

अपनी मां को आखिरी बार ढंग से देख भी नहीं पाए थे इरफान.

Advertisement
post-main-image
अपनी मां के साथ इरफान.
29 अप्रैल की सुबह दिग्गज एक्टर इरफान गुज़र गए. 28 अप्रैल को कोलन इन्फेक्शन के बाद जल्दी-जल्दी में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वो आईसीयू वार्ड में एडमिट थे. 25 अप्रैल को इरफान की मां सईदा बेगम का इंतकाल हो गया था. अब कुछ रिपोर्ट्स आ रही हैं
, जिसमें ये बताया जा रहा है कि इरफान ने मरने से पहले अपनी मां को याद किया था. उन्होंने अपनी पत्नी सुतपा से कहा-

''देखो, वह मेरी तरफ बैठी हैं, अम्मा मुझे लेने आई हैं.''

Advertisement


ये सुनकर उनकी पत्नी रोने लगी. इसके कुछ ही देर बाद इरफान गुज़र गए. इंडिया में होने के बावजूद लॉकडाउन की वजह से इरफान अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए. उन्होंने वीडियो कॉल के ज़रिए उन्हें श्रद्धांजली दी. बताया जा रहा है कि इस चीज़ ने इरफान को बुरी तरह से तोड़ दिया. वो अपनी मां के बहुत करीब थे. क्योंकि उनके पिता का इंतकाल काफी (एनएसडी में भर्ती होने से 15 दिन) पहले हो गया था.
बचपन के दिनों में मां के साथ इरफान और उनके दोनों भाई सलमान और इमरान.
बचपन के दिनों में मां के साथ इरफान और उनके दोनों भाई सलमान और इमरान.

मां की मौत के ठीक तीन दिन बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया और चौथे दिन वो गुज़र गए. वर्सोवा के कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस आखिरी सफर में कुछ चुनिंदा लोगों को ही शामिल होने की परमिशन मिल पाई क्योंकि देशभर में कोरोवायरस की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है. इसमें इरफान का परिवार और उनके करीबी दोस्त-फिल्ममेकर्स विशाल भारद्वाज और तिग्मांशु धूलिया शामिल थे.
अपनी मां और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ इरफान.
अपनी मां और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ इरफान.

इरफान पिछले 2 साल से बीमार चल रहे थे. उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नाम का एक रेयर कैंसर था. इसके इलाज के लिए वो लंदन गए थे. वहां से लौटने के बाद उन्होंने अपनी फिल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' की शूटिंग पूरी की. फिल्म के रिलीज़ होते ही देशभर में कोरोना का आतंक फैलने लगा. बचाव के लिए सभी थिएटर्स को बंद कर दिया गया. देशभर में लॉकडाउन लग गया. अप्रैल की शुरुआत में 'अंग्रेज़ी मीडियम' को डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ किया गया. होमी अदजानिया डायरेक्टेड ये फिल्म इरफान की आखिरी फिल्म साबित हुई.




वीडियो देखें: मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती इरफ़ान का निधन

Advertisement
Advertisement